फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   30 boxes of soft drinks were destroyed after the stipulated date passed

Mirzapur News: निर्धारित तिथि बीतने पर 30 पेटी शीतल पेय कराया नष्ट

Thu, 19 Oct 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
30 boxes of soft drinks were destroyed after the stipulated date passed
मिर्जापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को नगर और विंध्य क्षेत्र में अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की जांच की और नमूने लिए। विंध्य क्षेत्र में एक दुकान में रखी 30 पेटी शीतल पेय को नष्ट कराया। शीतल पेय के उपयोग की निर्धारित तिथि बीत गई थी। इसकी अनुमानित कीमत दस हजार रुपये बताई गई।
विज्ञापन

टीम ने नगर के भैसाहिया टोला स्थित एक बेकरी की दुकान से एक क्रीम का नमूना व एक अन्य दुकान से वनस्पति का नमूना लिया। इसी प्रकार एक अन्य दुकान से क्रीम का नमूना लिया। सहायक आयुक्त खाद्य डाॅ. मंजुला सिंह के नेतृत्व में दल ने अमरावती चौराहे स्थित एक किराना स्टोर से कुट्टू चावल व मूंगफली का नमूना लिया। साथ ही 30 पेटी शीतल पेय नष्ट कराया। उसी जगह स्थित केला केंद्र में भी जांच की गई और दो नमूने लिए गए। विंध्य क्षेत्र के एक होटल से पनीर का नमूना भी संकलित किया गया। सहायक आयुक्त ने बताया कि विंध्याचल मेले में दर्शनार्थियों को शुद्ध, सुरक्षित खाद्य व पेय पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तीन टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed