{"_id":"65eccbf296a542e47b01cf94","slug":"29449-cases-settled-in-national-lok-adalat-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-113509-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 29449 मुकदमों का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 29449 मुकदमों का निपटारा
विज्ञापन
मिर्जापुर। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान 29449 मुकदमों का निपटारा किया गया। लोक अदालत में कृषि, होम लोन तथा ऑटो लोन से संबंधित ज्यादा मामले आए। मुकदमों के निपटारे के लिए बह से ही लोक अदालत में लोगों की भीड़ जुट रही। विभिन्न बैंकों के अलग-अलग स्टाॅल लगे रहे।
जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। कुल 29449 मुकदमों का निपटारा कर संबंधित न्यायालयों में 6.57 लाख रुपये जुर्माना के रूप में वसूल किए गए। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों और घायलों को 5.96 करोड़ रुपये मुआवजा भी दिलाया गया। जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल ने दो, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राजेंद्र प्रसाद ने 26 पारिवारिक मामलों में सुलह-समझौता कराया। पीठासीन अधिकारी मोटर अधिकरण राम प्यारे ने 91 मोटर दुर्घटना प्रतिकर मामलों का निपटारा कराया। स्थायी लोक अदालत चेयरमैन बृजेश नारायण ने सात, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट संतोषक कुमार त्रिपाठी ने सात, विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट वायु नंदन मिश्र ने तीन, विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट चंद्र गुप्त यादव ने 35 मुकदमों का निपटारा कराया। अपर जिला जज लाल बाबू यादव ने 703, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रत्नम श्रीवास्तव ने 1832, सिविल जज आनंद कुमार उपाध्याय ने नौ, प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रज्ञा सिंह ने 321, सिविल जज ललिता यादव ने 207 मामलों का निपटारा किया। सिविल जज अंजुम शैफी ने 201, सिविल जज एफटीसी गीतिका सिंह ने 252, सिविल जज अनिमा मिश्रा ने आठ मुकदमों का निपटारा किया।
अपर सिविल जज अंकित कुमार ने 468, अपर सिविल जज शिवानी चौधरी ने 221, प्रियंवदा लाल ने 301, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय ने चार मुकदमों का निपटारा किया। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला के प्रयास से नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों के न्यायालयों राजस्व वाद के कुल 15445 मामलों का निपटारा किया गया। नगर पालिका परिषद से संबंधित 1559, विद्युत निगम के 149 प्री-लिटिगेशन मामलों का निपटारा किया गया।