फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   293 kg of Sonpapdi and 114 kg of coloured Kachri seized

Mirzapur News: 293 किलो सोनपापड़ी, 114 किलो रंगीन कचरी सीज की

Tue, 24 Feb 2026 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
293 kg of Sonpapdi and 114 kg of coloured Kachri seized
मिर्जापुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को कछवां में जांच अभियान चलाकर 293 किलो सोनपापड़ी और 114 किलो रंगीन कचरी सीज कर दिया। टीम ने सोनपापड़ी के कारखाने और बाहर सुखाई जा रही रंगीन कचरी की जांच की।
विज्ञापन

टीम ने गुलाब चंद के जमुआ बाजार में संचालित सोनपापड़ी निर्माण शाला की जांच की। बिना लाइसेंस के अत्यंत अस्वास्थ्यकर स्थिति में सोनपापड़ी बन रहा था। प्रतिष्ठान में उपस्थित किसी भी कर्मचारी का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र नहीं मिला। खरीद फरोख्त के बिल वाउचर भी नहीं रखे गए थे।
विज्ञापन

इन सबके चलते सोनपापड़ी का नमूना लेते हुए 293 किलोग्राम सोनपापड़ी, अनुमानित मूल्य 20,510 रुपये को जब्त कर लिया गया। साथ ही बेकरी के मैदा का भी नमूना लिया। इसकी जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजी गई। इसके बाद खाद्य सचल दल की टीम ने जमुआ बाजार, कछवा के ही घनश्याम केसरी के प्रतिष्ठान के बाहर सुखाई जा रही 114 किलो रंगीन व खराब गुणवत्ता की कचरी का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम को देखते ही प्रतिष्ठान का मालिक और व्यवसायी फरार हो गया। रंगीन कचरी सीज करते हुए प्रतिष्ठान स्वामी के प्रतिष्ठान पर नोटिस चस्पा की गई। खाद्य कारोबारियों को अगले निर्देशों तक खाद्य प्रतिष्ठान बंद रखने को कहा गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. मंजुता, एनएन झा सिंह, संदीप कुमार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed