फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   28 players selected from Vindhyachal division

Mirzapur News: विंध्याचल मंडल से 28 खिलाड़ी हुए चयनित

Mon, 25 Sep 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
28 players selected from Vindhyachal division
अयोध्या में राज्य विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान में 25 से 29 सितंबर के बीच होने वाली प्रादेशीय स्कूल खेल कराटे प्रतियोगिता 2023 के लिए विंध्याचल मंडल से 28 खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। सभी खिलाड़ी कोच के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रविवार को रवाना हुए। इनमें मिर्जापुर और भदोही जनपद के कराटे खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन

सीनियर बालक में छह, जूनियर बालक में आठ एवं बालिका में छह, सब जूनियर बालक में पांच, बालिका में तीन का चयन हुआ है। सीनियर बालक में मिश्रीलाल इंटर कालेज मवैया के आयुष, सूरज ,गौतम, मंगल यादव, श्री शिव इंटर का के बिजय बहादुर यादव, गणेष प्रसाद त्रिपाठी,जूनियर बालक वर्ग में मिश्रीलाल इंका कालेज मवैया के आयुष, सूरज, गौतम, मंगल यादव, श्री शिव इंटर कालेज के अंकित यादव, किशन त्रिपाठी, माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज के रामबली शामिल हैं।
विज्ञापन

जूनियर बालिका में राजकीय हाईस्कूल भुइलीखास की रिमझिम, अर्चना कुमारी, वर्षा, प्रिया कुमारी, मां गंगा शिक्षा निकेतन की ईशा पटेल, राजा शारदा महेश इंटर कालेज की रुक्मणी यादव, सब जूनियर बालक में राजकीय हाईस्कूल भुइलीखास के जावेद अली, सत्यम यादव, मिश्रीलाल इंटर कालेज के सुजीत कुमार विश्वकर्मा, मां गंगा शिक्षा निकेतन के आमुष पाल, संत विवेकाननंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपीगंज भदोही, सब जूनियर बालिका में राजकीय हाईस्कूल भुलीखास की काजल कुमारी, ज्योति, श्रीकृष्ण शारदा देवी इंटर कालेज मवैया की अंकिता को प्रादेशीय स्कूल खेल कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर टीम के कोच राहुल शर्मा, जूनियर बालक के सौरभ केशरी, सब जूनियर के टीम कोच सौरम केशरी, टीम मैनेजर प्रकाश पटेल, बालिका टीम कोच आनंद सिंह सोनभद्र के नेतृत्व में पूरी टीम रविवार को रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed