फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   26 lakhs released for facilities in PHC

Mirzapur News: पीएचसी में सुविधाओं के 26 लाख जारी

Thu, 29 Aug 2024 05:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
26 lakhs released for facilities in PHC
मिर्जापुर। ड्रमंडगंज के बंजारी कला स्थित पीएचसी में डाॅक्टर और अन्य स्टाफ की तैनाती की जानी है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। शासन ने पीएचसी के लिए 26.48 लाख रुपये जारी किया है। इस धनराशि से मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उपकरण आदि खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रदेश के पांच पीएचसी में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने 26.48 लाख रुपये का बजट दिया है। इसमें मिर्जापुर का बंजारी कला स्थित पीएचसी भी शामिल है। इस धनराशि से अस्पताल में चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। एसीएमओ डाॅ. मुकेश प्रसाद ने बताया कि जिले में पांच नई पीएचसी बनाई गई हैं। इसमें संतनगर, रजौली, धौंहा, बंजारी कला और मुड़पेली स्थित पीएचसी शामिल हैं। संतनगर, रजौली व धौंहा पीएचसी में चिकित्सा सुविधा शुरू हो गई है। बंजारी कला और मुड़पेली पीएचसी में चिकित्सा सुविधा शुरू करने के लिए डाॅक्टर और अन्य स्टाफ की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। उप मुख्यमंत्री द्वारा जो बजट दिया जाएगा, उससे जरूरी उपकरण खरीदे जाएंगे। एक सप्ताह के अंदर अस्पताल में डाॅक्टर व स्टाफ की तैनाती शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed