मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन के सभागार और चुनार तहसील में शुक्रवार को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की समन्वित बाल विकास परियोजना कार्यक्रम के तहत 257 को आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति का पत्र दिया गया।
विकास भवन में मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने चयन प्रक्रिया के तहत जिले में संचालित बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत सिटी ग्रामीण की 22, पहाड़ी की 38, मझवां की 26, लालगंज की 36, हलिया की 43 सहित कुल 165 चयनित लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र दिया।
चुनार में भाजपा विधायक अनुराग सिंह ने 92 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिया। इनमें नरायनपुर की 50, जमालपुर की 25 तथा सीखड़ की 17, कुल 92 चयनित सहायिकाएं शामिल रहीं। जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार ने योजना के बारे में जानकारी दी। डीसी एनआरएलएम रमाशंकर सिंह ने विधायक का स्वागत किया। इस अवसर पर विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।