फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   250 patients of seasonal disease increased in OPD of Divisional Hospital

Mirzapur News: मंडलीय अस्पताल की ओपीडी में मौसमी बीमारी के बढ़े 250 मरीज

Fri, 15 Aug 2025 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
250 patients of seasonal disease increased in OPD of Divisional Hospital
मंडलीय अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। स्रोत- संवाद - फोटो : विधायक ​इकबाल महमूद।
मिर्जापुर। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच मंडलीय अस्पताल में बृहस्पतिवार को अचानक मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई। जनरल फिजिशीयन की ओपीडी में 559 मरीज आए। वहीं, बुधवार को मरीजों की संख्या 250 रही। इस बार बाढ़ आने के कारण संक्रमण की दर बढ़ी है। ओपीडी में प्रतिदिन 50 संभावित डेंगू और मलेरिया के संभावित मरीज आ रहे हैं। इस साल अब तक 12 डेंगू के मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


दूषित पानी पीने से बढ़ रहे हैं डायरिया के मरीज
इस बार औसत से ज्यादा बारिश होने के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। इस कारण ज्यादा लोग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे है। बारिश के मौसम में दूषित पानी पीने के कारण डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इमरजेंसी विभाग में तैनात डॉ. रविशंकर सिंह ने बताया कि 150 डायरिया के मरीज प्रतिदिन इमरजेंसी में आ रहे हैं। कुछ की गंभीर स्थिति देखकर भर्ती किया जा रहा है। वहीं, जिन मरीजों की स्थिति सामान्य है उन्हें कुछ घंटे भर्ती करने के बाद आराम मिलने पर छुट्टी दे दी जा रही है।
विज्ञापन


बरसात के कारण संक्रमण बढ़ा है। वायरल बुखार और डायरिया के मरीज अधिक आ रहे है। डेंगू व मलेरिया के संभावित मरीज भी बढ़े हैं। इन दिनों बीच-बीच में बारिश होने के कारण डेंगू के मरीज कम हैं। लगातार धूप निकलते ही डेंगू के मरीज बढ़ जाएंगे। मच्छरों से बचाव के लिए आस-पास पानी इकट्ठा न होने दें। मच्छरदानी का प्रयोग करें। पीने के पानी में ब्लीचिंग पाउडर डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. पंकज पांडेय, चिकित्सा अधीक्षक

मंडलीय अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। स्रोत- संवाद

मंडलीय अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। स्रोत- संवाद- फोटो : विधायक इकबाल महमूद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed