फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   25 additional beds increased in L-2 hospital

एल-2 अस्पताल में बढ़ाये गये 25 अतिरिक्त बेड

Thu, 29 Apr 2021 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
25 additional beds increased in L-2 hospital
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बुधवार को मंडलीय अस्पताल स्थित एल-2 अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने एल-2 अस्पताल के सामने स्थित नए भवन में अतिरिक्त 25 बेड बढ़ाए जाने एवं ऑक्सीजन पाइप लाइन के बारे में जानकारी ली। साथ ही वहां पर ऑक्सीजन की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि बुधवार शाम से अतिरिक्त 25 बेड के अस्पताल को चालू कर दिया जाए। जिससे मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो और सभी को सुगमता से बेेड उपलब्ध होने के साथ ही साथ उन्हें सुविधाएं प्रदान किया जा सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी जरूरी सुविधाएं दुरुस्त रखने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान अपर जिला अधिकारी यूपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीडी गुप्ता एवं संबंधित चिकित्सक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed