फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   24277 voters increased in the district

जिले में बढ़े 24277 मतदाता

Thu, 06 Jan 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
24277 voters increased in the district
मिर्जापुर। एक नवंबर 2021 से पांच दिसंबर 2021 तक चलाए गए मतदाता पुनरीक्षण अभियान में 24277 मतदाता बढ़े हैं। एक नवंबर को जिले के कुल मतदाताओं की संख्या 18 लाख 66 हजार सात सौ 65 थी, जबकि बुधवार को जारी सूची के अनुसार वर्तमान में यह संख्या 18 लाख 91 हजार 42 है। बुधवार को पुनरीक्षण अभियान के बाद मतदाता निर्वाचक नामावली जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में कुल पांच विधानसभा क्षेत्र नगर, छानबे, मझवां, मड़िहान व चुनार हैं। इसमें नगर की मतदाता संख्या एक नवंबर को तीन लाख 98 हजार एक सौ 85 थी। इसमें तीन हजार सात सौ 67 मतदाता बढ़े। वर्तमान में इस विधानसभा क्षेत्र की मतदाता संख्या चार लाख एक हजार नौ सौ 52 हो गई है। इसी प्रकार छानबे में एक नवंबर को तीन लाख 68 हजार नौ सौ 38 मतदाता थे। यहां पर चार हजार छह सौ 45 मतदाता बढ़े। अब यह संख्या तीन लाख 73 हजार पांच सौ 83 हो गई। मझवां में तीन लाख 93 हजार पांच सौ 34 मतदाता थे। तीन हजार दो सौ 71 मतदाता बढ़े। अब यह संख्या तीन लाख 96 हजार आठ सौ पांच हो गई है। इसी प्रकार चुनार में तीन लाख 44 हजार सात सौ 43 मतदाताओं पर आठ हजार 51 मतदाता बढ़ गए। वर्तमान में मतदाताओं की संख्या तीन लाख 52 हजार सात सौ 94 हो गए हैं। इसी प्रकार मड़िहान में चार हजार पांच सौ 43 मतदाताओं की संख्या बढ़ी। पहले यह संख्या तीन लाख 61 हजार तीन सौ 65 थी जो वर्तमान में तीन लाख 65 हजार नौ सौ आठ हो गई है।
विज्ञापन

मझवां में सबसे कम तो चुनार में सबसे अधिक मतदाता बढ़े : मतदाताओं की जागरूकता प्रथम दृष्ट्या चुनार में दिखायी देती है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान में इस विधान सभा क्षेत्र में सबसे अधिक आठ हजार 51 मतदाताओं की संख्या बढ़ी। वहीं मझवां में सबसे कम तीन हजार दो सौ 71 मतदाताओं की संख्या बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 तक जन सामान्य के लिए उपलब्ध रहेगी निर्वाचक नामावली : निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी 2022 की अर्हता तिथि के आधार जिले के विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन बुधवार को कर दिया गया। यह जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रताप शुक्ल ने बताया कि यह नामावली पांच से 11 जनवरी तक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय, संबद्ध तहसील कार्यालयों व अन्य स्थानों पर जन सामान्य के लिए उपलब्ध रहेंगी। इस बीच में कोई भी इस सूची को देख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed