फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   236 water shed will have hold in vindhyachal

विन्ध्याचल मंडल में बनेंगे 236 वाटर शेड 

Tue, 28 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Tue, 28 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
236 water shed will have hold in vindhyachal
नरौरा बैराज से रोका गया नहर का पानी - फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त रंजन कुमार की अगुवाई में बरसात के पानी को धरती के गर्भ में ले जाने की कवायद शुरू की जा रही है। इसके लिए मिर्जापुर में 129 तथा सोनभद्र में 107 स्थानों को चिह्नित कर वाटर शेड बनाया जा रहा है। तेज बहाव वाले स्थानों पर पत्थर, छोटे चेकडैम आदि के द्वारा पानी को नदियों की ओर जाने से रोक कर धरती के गर्भ में ले         जाया जाएगा।
विज्ञापन


मिर्जापुर और पूर्व में इसी का भाग रहे सोनभद्र की पठारी भूमि असमतल होने के कारण यहां बारिश के पानी का ठहराव नहीं हो पाता। इन क्षेत्रों में तेज बहाव के साथ पानी भूमि के पोषक तत्वों को लेकर नदियों में चला जाता है। इससे भूमि की उर्वरा शक्ति घटती जा रही है। बारिश के पानी के नदियों में जाने से पहाड़ी नदियों में बरसात के दिनों में उफान आने से जन-धन की हानि भी होती है। इसको देखते हुए विन्ध्याचल मंडल के मंडलायुक्त रंजन कुमार ने बरसात के पानी को धरती के गर्भ में समाहित करने के लिए वाटर शेड बनाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


इसके लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। मंडलायुक्त ने बताया कि मिर्जापुर में 129 स्थान तथा सोनभद्र में 107 स्थानों को चिह्नित कर वाटर शेड बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। गांव में जल संरक्षण समितियों का गठन किया जाएगा। भूमि संरक्षण अधिकारियों को स्थान चिह्नित करने के लिए सेटेलाइट चित्र हासिल करने का निर्देश दिया गया है। इस चित्र के माध्यम से यह जानने की कोशिश की जाएगी कि वह कौन से स्थान हैं जहां से सबसे तेजी से पानी नीचे की ओर भागता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जल संरक्षण समितियों में शामिल लोगों को प्रशिक्षित अफसर गांवों में जा कर मेड़बंदी करने, छोटे चेकडैम बनाने, बिना सीमेंट गारे के पत्थरों को जोड़ कर पानी के बहाव रोकने की तकनीकी से परिचित कराएंगे। पत्थरों को तारों के जाल से बांध कर उन्हें तेज बहाव वाले स्थानों पर रखने की तकनीकी को भी आजमाया जाएगा। 30 डिग्री से अधिक स्लोप वाले स्थानों पर गड्ढे बना कर पानी को वहीं रोकने की कोशिश होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed