फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   23 people sick due to diarrhea in Patehra Khurd

Mirzapur News: पटेहरा खुर्द में डायरिया से 23 लोग बीमार

Tue, 20 Aug 2024 03:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
23 people sick due to diarrhea in Patehra Khurd
पटेहरा। पटेहरा खुर्द गांव में डायरिया की चपेट में आने से 23 लोग बीमार हो गए। इनमें से सात लोगों की हालत गंभीर होने पर उनका सरकारी व निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर एंबुलेंस से डायरिया पीड़ितों को अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

पटेहरा खुर्द गांव निवासी डायरिया की चपेट में आए चन्नी (70), मन्नन (40), सपना (17), प्रभावती (80), रोशनी (20), बादल (20), सुनैना (20), बबिता (22), रेखा (28), नंदलाल (45), पूनम (17) को मड़िहान सीएचसी तथा तौलन (55) व रामपाल (16) को पटेहरा पीएचसी में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा राजकुमारी (55), उनकी नातिन संस्कृति (10), तौलन कोल (52), पूनम कोल (18), धीरज (23), उनकी पत्नी संगीता (19), भाई नीरज (26), चंदू (22), गोलू (6), पिंटू कोल की दो वर्षीय पुत्री अंशिका का निजी स्वास्थ्य केंद्र रजौहा, मड़िहान, दीपनगर और धुरकर में इलाज चल रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेहरा के चिकित्सा प्रभारी अभिषेक जायसवाल की निगरानी में दो डॉक्टरों की टीम गांव पहुंची और संक्रमण के रोकथाम के लिए कीटनाशक का छिड़काव कराया। इस बात की चर्चा है कि दो दिन पहले हुई बारिश के बाद कुछ लोग बकहर नदी से मछली निकालकर घर ले आए थे। उसको खाने की वजह से कुछ परिवार संक्रमण की चपेट में आ गए। पटेहरा के चिकित्सा प्रभारी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि डायरिया की चपेट में आए सभी लोगों की हालत ठीक है। सभी खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed