फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   23 corona positives including eight women

आठ महिला समेत 23 कोरोना पाजिटिव मिले

Sat, 25 Jul 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
23 corona positives including eight women
मिर्जापुर। जिले में लगातार 27वें दिन शनिवार को आठ महिला समेत 23 कोरोना पाजिटिव मरीज मिले है। इसमें 14 पाजिटिव नगर क्षेत्र के है और नौ ग्रामीण इलाके के है। 23 पाजिटिव मरीज मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 397 हो गई है। आठ लोगों के स्वस्थ होने पर उनको छुट्टी दे दी गई। इसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 270 हो गई है। एक्टिव केस 117 है। कोरोना से अब तक 10 लोगों की से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

पिछले दो दिन दिनों से कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा प्रतिदिन 10 के आस-पास चल रहा था। शनिवार को 23 संक्रमित मिले। इसमें सबसे अधिक संक्रमित नगर के इलाके में है। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि शनिवार को 192 की रिपोर्ट आई। इसमें चार आरटीपीसीआर मशीन से, एक ट्रूनाट से 10 एंटीजेन टेस्ट से आया है। आठ पाजिटिव रिपोर्ट अन्य जिलों के लैब से मिला है। कुल 23 पाजिटिव मरीज मिले है। इसमें कजरहवा पोखरा से एक पुरुष, पड़री भरपुरा से एक पुरुष,मुसफ्फरगंज से एक पुरुष, महिला अस्पताल से एक पुरुष, हलिया से एक पुरुष, कुशहां विजयपुर से एक पुरुष,महामलपुर कछवां से एक पुरुष, पौनी चुनार से एक पुरुष, जलालपुर मैदान चुनार से एक पुरुष, चुनार से एक पुरुष, भटवा पोखरी से एक पुरुष, पुरानी अंजही और इमलहा से एक-एक महिला, जायसवाल कालोनी भैंसहिया टोला से एक पुरुष, तीन महिला, हलिया महादेव से एक महिला, आवास विकास से एक महिला, दुर्गा देवी एक पुरुष, विंध्याचल से एक पुरुष, जमुई मड़िहान से एक महिला,एक वाराणसी निवासी महिला है। आठ लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इसमें दो पुरुष कछवां बाजार, सीखड़ महिला, अमोई निवासी एक पुरुष, गणेशगंज निवासी एक पुरुष, भरुहना निवासी एक पुरुष, रतनगंज निवासी एक महिला, अन्य जनपद से एक पुरुष है। हाट स्पाट और मंडलीय अस्पताल में आने वाले 315 संदिग्धों का सैंपल लिया गया। 333 लोगों का एंटीजेन टेस्ट से जांच किया गया। जिले से अब तक 13 हजार 230 का सैंपल लिया जा चुका है। 11 हजार 998 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। एक हजार 272 की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में 53 हाट स्पाट है। इसमें 14 ग्रामीण और 39 नगरी क्षेत्र में है। 26 लोग होम आईसोलेशन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed