फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   2236 voters will cast their votes in the Bar Association elections

Mirzapur News: बार एसोसिएशन के चुनाव में 2236 मतदाता डालेंगे वोट

Thu, 12 Dec 2024 12:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:29 PM IST
विज्ञापन
2236 voters will cast their votes in the Bar Association elections
मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए बुधवार को संशोधित मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद आई आपत्तियों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद अंतिम मतदाता सूची जारी की गई। जिसमें 2236 मतदाताओं के नाम शामिल हैं। ये मतदाता 20 और 21 दिसंबर को होने वाले चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए एल्डर्स कमेटी के निर्देशन में चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया। 12 दिसंबर से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होगी। इस बार चुनाव में प्रत्याशियों के लिए नियम बदल गए हैं। विधि व्यवसाय में 25 वर्ष और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की 15 साल तक सदस्यता रखने वाले अधिवक्ता ही अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी हो सकेंगे। कनिष्ठ उपाध्यक्ष व सचिव पद के लिए 15 साल विधि व्यवसाय और डिस्ट्रिक्ट बार में 10 साल की सदस्यता होना जरूरी है। इसी तरह अन्य पदों के लिए नियम बनाए गए हैं। पिछली बार की अपेक्षा इस बार 26 मतदाता बढ़े हैं। पिछली बार के चुनाव में 2210 मतदाता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed