फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   22 vehicles caught in illegal transport, 35 lakh will be fined

अवैध परिवहन में 22 वाहन पकड़ाए, 35 लाख वसूला जाएगा जुर्माना

Fri, 30 Sep 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
22 vehicles caught in illegal transport, 35 lakh will be fined
मिर्जापुर। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर खान अधिकारी आशीष चौधरी की टीम ने बुधवार की रात जिले के अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाकर उपखनिजों का परिवहन करने वाहनों वाहनों की जांच की। इसमें बिना प्रपत्र और ओवरलोड चल रहे 22 वाहनों को पकड़ा गया। इसमें तीन वाहनों का मौके पर आनलाइन चालान किया गया। बाकी 19 वाहनों को सीज कर उनसे 35 लाख जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खान अधिकारी आशीष चौधरी, सर्वेक्षक मनोज कुमार यादव, खनिज मोहर्रिर मो. खालिद व अरशद इकबाल ने बुधवार की रात में अभियान चलाया। अलग-अलग जगहों पर जांच के दौरान बिना 22 वाहनों को पकड़ा गया। इसमें 19 वाहनों को डीएम के आदेश तक पुलिस अभिरक्षा में खड़ा करा दिया गया। तीन वाहनों का आनलाइन चालान किया गया। खान अधिकारी आशीष चौधरी ने बताया कि वाहनों पर नियमानुसार देय खनिज की रायल्टी, खनिमुख मूल्य व आरोपित शास्ति की वसूली के अतिरिक्त उपखनिजों का ओवरलोड परिवहन कर रहे वाहनों में परिवहन प्रपत्र जारी करने वाले खनन पट्टाधारकों से भी प्रति वाहन 25000 की वसूली की जा रही है। उपखनिजों का ओवरलोड परिवहन कराने वाले पट्टाधारकों और क्रशर स्वामियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इन वाहनों से खनन विभाग व परिवहन विभाग द्वारा 35 लाख रुपये की राजस्व क्षतिपूर्ति वसूली की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed