फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   22 trains will stop at Vindhyachal station during the Navratri fair.

Mirzapur News: नवरात्र मेले में विंध्याचल स्टेशन पर 22 ट्रेनों रुकेंगी

Fri, 09 Oct 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
22 trains will stop at Vindhyachal station during the Navratri fair.
रेलवे प्रशासन ने विंध्याचल स्टेशन पर 22 प्रमुख ट्रेनों का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। 11 से 26 अक्तूबर तक 16 दिनों के लिए ट्रेनों को स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव मिलेगा। इससे विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को विंध्याचल पहुंचने में सहूलियत होगी। उत्तर मध्य रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि हावड़ा-जोधपुर 12307 और हावड़ा-बीकानेर 22307 ट्रेनें विंध्याचल स्टेशन पर सुबह 11:03 बजे पहुंचेगी। 11:05 बजे रवाना होंगी। जोधपुर-हावड़ा 12308 और बीकानेर-हावड़ा 22308 का ठहराव शाम 4:35 से 4:37 बजे तक रहेगा। पुरी-आनंद विहार टर्मिनल 12801 शाम 6:15 से 6:17 बजे और आनंद विहार टर्मिनल-पुरी 12802 सुबह 7:56 से 7:58 बजे तक रुकेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनल-पाटलिपुत्र 12141 रात 10:30 से 10:32 बजे व पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक टर्मिनल 12142 शाम 4:05 से 4:07 बजे तक विंध्याचल में ठहरेगी। जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल 12487 सुबह 10:40 से 10:42 बजे और आनंद विहार-जोगबनी 12488 शाम 6:00 से 6:02 बजे तक रुकेगी। दिल्ली-कामाख्या 15657 सुबह 8:58 से 9:00 बजे तथा कामाख्या-दिल्ली 15658 शाम 5:48 से 5:50 बजे तक ठहरेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनल-डिब्रूगढ़ 15945 और लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गुवाहाटी 15647 सुबह 5:50 से 5:52 बजे तक, जबकि डिब्रूगढ़-लोकमान्य तिलक टर्मिनल 15946 और गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक टर्मिनल 15648 शाम 7:05 से 7:07 बजे तक विंध्याचल में रुकेंगी। भागलपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल 12335 शाम 7:05 से 7:07 बजे और लोकमान्य तिलक टर्मिनल-भागलपुर 12336 सुबह 5:50 से 5:52 बजे तक ठहरेगी। एसएमवीबी बंगलूरू-दानापुर 12295 रात 1:40 से 1:42 बजे और दानापुर-एसएमवीबी बंगलूरू 12296 रात 12:35 से 12:37 बजे तक रुकेगी। इसी तरह लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बनारस 12167 रात 10:15 से 10:17 बजे तथा बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनल 12168 दोपहर 12:10 से 12:12 बजे तक विंध्याचल स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed