फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   22 people injured in incidents of violence

Mirzapur News: मारपीट की घटनाओं में 22 लोग घायल

Fri, 09 Aug 2024 05:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
22 people injured in incidents of violence
चील्ह/हलिया/कछवां। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट की घटनाओं में 22 लोग घायल हो गए। भोगांव में बुधवार की रात आपसी विवाद में हुए पथराव और मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। सिकटा गांव में पुरानी रंजिश में बृहस्पतिवार को सुबह दो पक्षों में लाठी-डंडे से हुई मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गए। कछवां थाने के भैंसा गांव में चकरोड के रास्ते में रखी ईंट हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद में दोनों तरफ से लाठी-डंडे व ईट-पत्थर चले। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

चील्ह थाना क्षेत्र के भोगांव में बुधवार की रात आपसी विवाद में हुई मारपीट और पथराव की घटना में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। भोगांव के धरकार बस्ती में दो पक्षों में पत्थर फेंकने को लेकर के विवाद हो गया। चोट लगने पर किशोर के परिजनों ने शिकायत की तो विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के इंदर (45), समीर (16), करन (21), आशीष (14), संपत्ति (26), चंदा (14), फुलरा देवी (80), राघव (85) तथा दूसरे पक्ष के सेठ (40), मोहन (66) घायल हो गए। थानाध्यक्ष सीमा सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, हलिया थाना क्षेत्र के सिकटा गांव में पुरानी रंजिश में बृहस्पतिवार को सुबह दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। सिकटा गांव निवासी खुशी दुबे ने गुलाब दुबे तथा लाला उर्फ संकठा के खिलाफ तथा दूसरे पक्ष के गुलाब चंद दुबे ने राम नारायण दुबे, श्याम नारायण दुबे, मोहित दुबे व रोहित दुबे के खिलाफ पुरानी रंजिश में गाली देने व मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। कछवां थाना क्षेत्र के भैंसा गांव में चकरोड के रास्ते में रक्खी ईंट हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों तरफ से लाठी-डंडे व ईट-पत्थर चलने लगे। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के दो-दो लोगों के सिर में गंभीर चोट लगने पर वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया है। भैंसा गांव निवासी संदीप सिंह अपने घर के सामने से चकरोड पर मिट्टी डलवा रहे थे। पड़ोसी शैलेंद्र सिंह का खेत चकरोड के रास्ते में पड़ता है। उन्होंने उसी रास्ते के बगल में शौचालय का निर्माण करा लिया है। शैलेंद्र ने संदीप से मजदूरों के माध्यम से ईंट हटवाने के लिए कहा तो संदीप सिंह के कहा कि यह सरकारी शौचालय का ईंट है। हटाना चाहो तो हटा लो अन्यथा मिट्टी के नीचे दब जाएगा। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के बीच लाठी-डंडे से मारपीट होने लगी। ईंट-पत्थर भी चलने लगे। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के अतुल सिंह, श्रेयांश सिंह, उर्मिला सिंह, संदीप सिंह, मनीषा और दूसरे पक्ष के राहुल, प्रशांत शर्मा, नीरज, माया शर्मा, शैलेंद्र सिंह घायल हो गये। इनमें से अतुल, श्रेयांश, उर्मिला और राहुल को हालत गंभीर होने पर ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि सरकारी चकरोड पर रक्खी ईंट हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed