फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   22 kg of silver and 14 grams of gold stolen after breaking into a jewellery shop.

Mirzapur News: सराफा दुकान में सेंध लगाकर 22 किलो चांदी, 14 ग्राम सोना चोरी

Mon, 24 Aug 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
22 kg of silver and 14 grams of gold stolen after breaking into a jewellery shop.
कटरा कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड ​स्थित सराफा दुकान में लगा सेंध। स्रोत- सोशल  मीडिया
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित प्रीशा ज्वेलर्स में शनिवार रात पीछे की ओर सेंध लगाकर चोर 22 किलो चांदी और 14 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। रविवार दोपहर दुकान खोलने पर चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची कटरा कोतवाली पुलिस ने एसओजी, फोरेंसिक और डॉग स्क्वाड टीम के साथ जांच की।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के डंकीनगंज चिनिहवा इनारा निवासी रोहित विश्वकर्मा की स्टेशन रोड पर प्रीशा ज्वेलर्स नाम से दुकान है। रोहित ने बताया कि प्रतिदिन की तरह शनिवार रात साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार दोपहर दुकान खोलने पर पीछे की ओर दीवार में सेंध लगी मिली और सामान बिखरा था। दुकान में कैंची और पेचकस भी मिले हैं। उन्होंने बताया कि दुकान में 22 किलो चांदी और 14 ग्राम सोने के आभूषण रखे थे, जिन्हें चोर ले गए।
विज्ञापन

रोहित के अनुसार, इससे पहले भाई की तबीयत खराब होने के कारण तीन महीने तक दुकान बंद रही थी, लेकिन तब चोरी नहीं हुई थी। दुकान के पीछे रेलवे की खाली जमीन है। आशंका है कि चोर इसी ओर से आए और सेंध लगाकर वारदात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सिटी अमित कुमार भी मौके पर पहुंचे और जांच की। कटरा कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि सराफा दुकान में चोरी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed