फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   2158 people got Corona vaccine in 28 booths

28 बूथों पर 2158 लोगों को लगा कोरोना का टीका

Thu, 04 Mar 2021 09:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
2158 people got Corona vaccine in 28 booths
मिर्जापुर। जिले के 15 स्थानों के 28 बूूथों पर गुरुवार को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें तीसरे चरण के तहत वरिष्ठ नागरिक और बीमार के साथ ही पूर्व के चरण में शामिल लोगों को टीके का दूसरा डोज लगाया गया। गुरुवार को कुल 2158 को टीका लगाया गया। इसमें 1421 को दूसरा डोज लगाया गया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीलेश श्रीवास्तव ने बताया कि पीएचसी चील्ह में 142, चुनार में 122, सीएचसी चुनार में 96, गुरुसंडी में 81, हलिया में 158, जमालपुर में 191, कछवां में 140, लालगंज में 92, मड़िहान में 96, पडरी में 121, राजगढ़ में 69, सीखड़ में 175, विजयपुर में 240, मंडलीय अस्पताल में 328, तरकपुर अर्बन हेल्थ केसर में 107 लोगों को टीका लगाया गया। यहां पर 60 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष से अधिक उम्र के गंभीर रोग से ग्रसित लोगाें और स्वास्थ्य कर्मियों को टीके का दूसरा डोज लगा।
विज्ञापन

पड़री, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी पड़री डॉ. वीके पंकज के नेतृत्व में 60 वर्ष से अधिक उम्र के 39 बुजुर्गों, 25 महिलाओं को टीका लगाया गया। इस मौके पर डॉक्टर ज्ञानेश्वर कुमार , डॉक्टर प्रमोद प्रजापति ,विमला देवी, सुषमा पाल वैजन्ती देवी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed