फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अपना दल एक सोंच है, इसे मिटाना असंभव: कृष्णा पटेल

अपना दल एक सोंच है, इसे मिटाना असंभव: कृष्णा पटेल

Tue, 05 Mar 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
अपना दल एक सोंच है, इसे मिटाना असंभव: कृष्णा पटेल
मिर्जापुर। देश में जब तक कमेरा समाज को उनका हक नहीं मिल जाता, तब तक डा. सोनेलाल पटेल की अलख को लेकर पार्टी संघर्ष करती रहेगी। यह बातें अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने सोमवार को सरदार पटेल धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जिन लोगों ने डा. साहब की विचारधारा को तोड़ने का प्रयास किया है, उनको जनता देख रही है। सही समय आने पर माकूल जवाब देगी। उन्होंने कहा कि अपना दल एक सोच है। इसे मिटा पाना असंभव है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरे मनोयोग से जुटकर अधिक से अधिक सीटों पर जीत के लिए काम करने का आवाह्न किया। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा अपना दल का जनाधार प्रदेश में तेजी के साथ बढ़ रहा है। अब जरूरी यह है कि पार्टी के कार्यकर्ता लोगों की सहानभूति और पार्टी के प्रति आकर्षण को वोट में तब्दील कर सकें। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए उनके उत्पादन पर समर्थन मूल्य, ग्रामीण अंचलों में सुरक्षा व्यवस्था सुधारने, बेरोजगारी दूर करने और ग्रामीण क्षेत्रों में युवा जो बेरोजगारी के चलते शहर की ओर जाने को मजबूर हैं, उन्हें काम प्रदान किए जाने की बात उठाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि डा. सोनेलाल पटेल ने प्रत्येक मतदाता को पेंशन दिए जाने की मांग की गई थी, सरकार उसे पूरा करे। केंद्र और प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कृष्णा पटेल ने कहा कि कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। कहा, बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ का नारा बुलंद करने वाले सरकार में सबसे ज्यादा बेटियों पर अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने इसके कई उदाहरण गिनाए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह पटेल और संचालन प्रदेश महासचिव राजवन सिंह पटेल ने किया। बैठक में चौधरी देवी सिंह, सरोज पटेल, सुरेश सिंह, सुरजीत सिंह, आनंद, हीराराम पटेल, श्याम बहादुर पटेल, अर्जुन पटेल, मिथलेश पटेल, स्वागतम पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed