फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   धिनसभा की बैठक में संगठन के कार्यो की गई समीक्षा

धिनसभा की बैठक में संगठन के कार्यो की गई समीक्षा

Mon, 25 Feb 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
धिनसभा की बैठक में संगठन के कार्यो की गई समीक्षा
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी की विधानसभा की बैठक रविवार को जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में हुई। इनमें जिले भर के सेक्टर अध्यक्षों के कार्यों और चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बैठकें करने और जनता तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का निर्देश दिया। मझवां विधान सभा की बैठक विधान सभा अध्यक्ष अनिल यादव और जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने सेक्टर अध्यक्षों को मतदाताओं के बीच जाने की नसीहत दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश के साथ धोखा किया है। देश के अंदर ही धोखे से जवानों को मार दिया जाता है और सरकार कुछ नहीं कर पाती है। महंगाई कम करने, बेरोजगारी दूर करने और गंगा-जमुनी तहजीब को बचाने लिए केेंद्र में समाजवादी विचार धारा होना जरूरी है। इस दौरान रोहित शुक्ला, सुरेंद्र सिंह पटेल, देवी प्रसाद चौधरी, जितेंद्र यादव, विनोद यादव, कन्हैया यादव, भूपण नारायण, बब्बू सहित सेक्टर अध्यक्ष आदि मौजूद रहे। मड़िहान की बैठक विधानसभा अध्यक्ष शैलेष पटेल की अध्यक्षता में राजगढ़ ब्लाक की अशोक वाटिका में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने को कहा। इस दौरान घनश्याम कोल, रामसुधार कुशवाहा, जमुना यादव, ओमकार यादव मौजूद रहे। विधानसभा छानबे में जिला सचिव जुमन्न खां ने समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता सोकिम अहमद ने की। चुनार विस की बैठक विधान सभा अध्यक्ष बह्देव तिवारी की अध्यक्षता में हुई। प्रभारी लालता प्रसाद बियार एवं पूर्व विधायक चुनार जगतंबा प्रसाद पटेल उपस्थित रहे। नगर विस की बैठक विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव की अध्यक्षता में हुई। प्रभारी कृपाशंकर यादव के साथ पूर्व विधायक कैलाश चौरसिया, गुलाब चंद्र यादव, नगर अध्यक्ष राज कुमार सोना, महेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed