फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   लखनऊ एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव को रोकने पर सपाई हुए आग बबूला

लखनऊ एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव को रोकने पर सपाई हुए आग बबूला

Wed, 13 Feb 2019 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव को रोकने पर सपाई हुए आग बबूला
मिर्जापुर। लखनऊ एयरपोर्ट पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जिला प्रशासन की ओर से रोके जाने पर सपा कार्यकर्ता आग बबूला हो गए। कार्यकर्ता नगर के कचहरी रोड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन एवं एनएच सात को जाम कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में सपा-बसपा का गठबंधन होने के बाद प्रदेश सरकार को लग रहा है कि लोकसभा में उनकी हार होने वाली है. इसलिए वह लोग सपा की लोकप्रियता से बौखलाकर गंदी सोच वाली हरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की दोपहर नगर क भरूहना चौराहा पहुंचकर राष्ट्रीय राजमार्ग सात को जाम कर दिया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को एयरपोर्ट पर रोकना लोकतंत्र की हत्या करना है। कहा कि लखनऊ में जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बदसलूकी की, उससे उसकी मानसिकता का पता चलता है। प्रदेश सरकार की यह गुंडागर्दी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकत दोबारा की गई तो कार्यकर्ता प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन कर सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। तीन घंटे तक सड़क जाम किए जाने पर जाम में फंसे नागरिकों के अनुरोध पर जाम समाप्त कर दिया गया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र पटेल, जवाहर मौर्या, राजू चौबे, विजय बाबू मिश्रा, नसीम कुरैशी, सलीम बादशाह, ताबीर सौकत, पंकज दूबे, प्रमुख आनंद त्रिपाठी, अनिल यादव, धनराज, लवकुश प्रजापति, इलियाज खां, जाफरूददीन अंसारी, सर्वजीत यादव, रत्नेश श्रीवास्तव, शिवपाल यादव, राजकुमार केशरी, विनोद यादव, शशांक यादव, अभिषेक यादव, रंजीत फौजी, उमा यादव, राकेेश यादव, जितेंद्र, ओपी, शिवकुमार, आनंद, शेरू, कन्हैया, आदि शामिल रहे। उधर युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विशाल यादव ने योगी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि अगर कोई बड़ी घटना घटती है तो इसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार की होगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन कर विरोध जताया। इस दौरान निश्चय पांडेय, लकी यादव, कृतार्थ कुमार कसेरा, सर्वेश शुक्ला, पीयूष मिश्रा, वीरेंद्र यादव, प्रीतम सोनी आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

सपा के छात्रसभा के अध्यक्ष अभय यादव ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया। कहा कि इससे योगी की गंदी मानसिकता का पता चलता है। यह एक मुख्यमंत्री को इस तरह कि हरकत करना शोभा नहीं देता। छात्रों ने कहा कि छात्र सड़क पर उतरकर इसका कड़ा विरोध करेंगे। यहीं नहीं, आने वाले लोकसभा चुनाव में उनको सबब भी सिखाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed