{"_id":"5c115cfcbdec224169397e45","slug":"21544641788-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु श्रीरामचंद्र की बारात देखने उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु श्रीरामचंद्र की बारात देखने उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछवां। आदर्श नगर पंचायत में रामकिंकर साई मंदिर से भगवान श्रीराम की बारात नगर में धूमधाम से निकाली गई। भगवान श्रीराम की बारात में नगरवासी बाराती बने, वहीं रोशनी की जगमगाहट से पूरा कछवां नगर सराबोर रहा। श्रीराम के बारात में घोड़े के डांस ने सबका मन मोह लिया, वहीं बारात देखने के लिए छतों और सड़कों पर भीड़ लगी रही।
कछवां के वार्ड जोगीबीर में बनी जनकपुरी राम-जानकी मंदिर में श्रीराम व सीता का विवाह संपादित कराया गया। नगर पंचायत चेयरमैन पनधारी कुमार यादव व अधिशासी अधिकारी विनीत श्रीवास्तव द्वारा रास्तों पर साफ-सफाई सहित रंगीन झालरों से सजवाया गया था। रामकिंकर विद्यापीठ स्कूल के बच्चों द्वारा नगर में भव्य झांकियां निकाली गई। झांकियों में श्रीराम, सीता, भगवान शंकर, मां लक्ष्मी, विष्णु भगवान, मां सरस्वती, ब्रम्हा आदि की नयनाभिराम झांकियां निकाली गई, जिसका दर्शन करके भक्तजन निहाल हो उठे। नगर भ्रमण करते हुए भगवान की बारात राम जानकी मंदिर पहुंची, जहां श्रीराम और सीता का विवाह हुआ। इस दौरान पूर्व डीजी राम नरायन सिंह, शशी सिंह, रमाशंकर सिंह, जोखन राम, ओमप्रकाश सिंह,शिवशंकर चौबे, लक्ष्मी कांत गुप्ता, आनंद गुप्ता ,गणेश यादव आदि मौजूद रहे।