फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बढ़ी घरेलू बिजली की दरें वापस ले सरकार

बढ़ी घरेलू बिजली की दरें वापस ले सरकार

Sat, 16 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
बढ़ी घरेलू बिजली की दरें वापस ले सरकार

विज्ञापन
मिर्जापुर। भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में किसानों ने शुक्रवार को सदर तहसील में धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सिद्घनाथ सिंह ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्रक भेजा। जिसमें निजी नलकूप और ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू बिजली के दामों में वृद्घी को वापस लेने की मांग किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली के दामों में अचानक 50 से लेकर 150 प्रतिशत तक वृद्घि की गई है। बिजली की बढ़ी दरों से किसानों की कमर टूट जाएगी। कहा कि किसी भी वस्तु का रेट थोक मूल्य या सूचकांक या महंगाई दर के आधार पर तय पर किया जाता है। किसानों की फसलों के मूल्य में महंगाई दर से भी कम वृद्घि की जाती है। बिजली की दरों में 50 प्रतिशत वृद्घि से किसानों की लागत में भारी वृद्घि होगी। एनजीटी के पुराने वाहनों पर आदेश से ट्रैक्टर को मुक्त किया जाए तथा सभी तरह के वाहनों की समय 15 वर्ष किया जाए। जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह ने कहा कि फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य सी नीचे की खरीद को अपराध माना जाए। किसानों को आवास पशुओं से निजात दिलाई जाए साथ ही प्रदेश में आलू, गन्ना और धान के किसानों को बोनस दिया जाए। इसी प्रकार आंदोलन के दौरान किसानों पर सभी फर्जी मुकदमों को वापस लिया जाए। इस दौरान शारदा प्रसाद मिश्रा, सुखनंदन दूबे, श्याम लाल मौर्य, परशुराम मौर्य, बचाऊ प्रजापति, प्रभा पांडेय, संतोष दूबे, मुन्नु, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed