{"_id":"5a2047204f1c1ba7668b75c8","slug":"21512064800-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉकों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉकों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलमबंद धरना प्रदर्शन गुरुवार को 39 वें दिन भी जारी रहा। वहीं सीखड़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीडीपीओ का घेराव किया। दरअसल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानदेय वृद्धि को लेकर विकास खंड सीखड़, कोन सहित कई ब्लॉकों में धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विकास खंड सीखड़ में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहीं। ब्लॉक मुख्यालय पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरोज सिंह ने कहा कि मांगें पूरी होने तक पोषाहार का उठान नहीं किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर, चार हजार में दम नहीं, 18 हजार से कम नहीं, मानदेय देना बंद करो, वेतन का प्रबंध करो का नारा लगाया। सीखड़ क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीडीपीओ कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान नीलम पांडेय, गीता देवी, आशा सिंह, गीता मौर्या, सविता, सोनी, सीमा, मीरा, बिंदु, चंद्रकला, रेशमा सिंह, सुषमा, प्रीति त्रिपाठी, सीमा देवी आदि मौजूद रहे। विकास खंड कोन में अध्यक्ष गिरीश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया। वहीं 39 दिन होने के बावजूद मांग पूरी नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताया।
सीडीपीओ बीना श्रीवास्तव ने बताया कि पोषाहार का उठान नहीं किये जाने से दिक्कत हो रही है। पुन: पोषाहार आने पर रखने की समस्या खड़ी हो गई है जगह कम है । इस दौरान शकुंतला दूबे, गीता देवी, मंजू, सरोज देवी, गीता देवी, शिव कुमारी, निर्मला देवी, सुनीता देवी, राजकुमारी, शीला सिंह, मंजू देवी आदि मौजूद रहे।