{"_id":"59b04e944f1c1bec7f8b47bb","slug":"21504726676-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी को पत्रक देकर न्याय की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी को पत्रक देकर न्याय की लगाई गुहार
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा थाना क्षेत्र के नटवां मुसहर बस्ती निवासी सात व्यक्तियों ने बुधवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर न्याय की गुहार लगाई। पत्रक में आरोप लगाया की एक व्यक्ति ने धोखे से अंगूठा लगवा कर बैंक से लोन ले लिया। काफी दीन बीत जाने के बाद जब बैंक ने कर्ज वसूली की नोटिस भेजा तो उन्हें जानकारी हुई।
पत्रक देने वालों के अनुसार कुछ वर्ष पूर्व मुहल्ले के एक व्यक्ति ने सरकारी अनुदान दिलाने के नाम पर सादे कागज पर सात लोगों से अंगूठा लगवा लिया। उसके बाद वह कई सालों तक दिखाई नही दिया कामकाज में व्यस्तता में किसी ने उसे गंभीरता से नही लिया। कुछ दिनों पूर्व इलाहाबाद ग्रामीण बैंक मुख्य शाखा से कर्ज वसूली की नोटिस भेजा गया । जिसकी जानकारी होते ही उनके होश उड़ गए। उनका कहना है कि उन्होंने कोई कर्ज नही लिया। उन्होंने जिलाधिकारी से गुहार लगाई की वह दोना पत्तल बेचकर दो वक्त की रोटी की व्यवस्था कर पाते हैं। उनके साथ धोखा किया गया है। पत्रक देने वालों में नन्हकू पुत्र फूलचंद्र, फूलवा पत्नी जगरदेव, बबलू पुत्र हिरामनी, श्याम लाल पुत्र राजाराम, गुड्डी पत्नी सुरेश, पतरका पुत्र रामप्रसाद आदि ने धोखाधड़ी करने वाले की जांच कर उन्हें न्याय दिलाने की मांग की।