फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   211 brick kilns spreading pollution will be closed

प्रदूषण फैला रहे 211 ईट भट्टे होंगे बंद 20-39-46

Sun, 19 Dec 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
211 brick kilns spreading pollution will be closed
जिले में प्रदूषण फैलाने वाले ईंट भट्ठे अब बंद होंगे। प्रदूषण नियंत्रण बोड की रिपोर्ट पर शासन ने जिले के ऐसे 211 ईंट भट्ठे को बंद करने का आदेश दिया है। शासन से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को आदेश की कापी भेजकर प्रदूषण फैला रहे इन ईंट भट्ठों को सील करने का निर्देश दिया है। सबसे ज्यादा ईंट भट्ठे शहरी व घनी आबादी के पास हैं। इससे आम लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

जिले में एक हजार से ज्यादा ईंट भट्ठे बेरोकटोक संचालित हो रहे हैं। इनमें से ज्यादातर बिना एनओसी के न केवल खनन कर रहे हैं बल्कि वातावरण में जहर घोल रहे हैं। इन ईंट भट्ठों से निकलने वाले धुएं से प्रदूषण फैल रहा था। इन दिनों वायु प्रदूषण को लेकर सरकार भी चिंतित है। दिल्ली समेत अन्य महानगरों में वायु प्रदूषण से लोगों को जीना दुश्वार हो गया है। जिले में भी वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। ईंट भट्ठों से फैलने वाले प्रदूषण के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मई 2021 में जिले के ईंट भट्ठो की जांच की थी। जांच में 211 ईंट भट्ठे मानक के हिसाब से नहीं पाए गए थे। इन ईंट भट्ठों के पास एनओसी भी नहीं थी। जिसके बाद प्रदूषण विभाग ने शासन को इसकी रिपोर्ट भेजी। शासन ने बिना एनओसी और मानक के चल रहे ईंट भट्ठों को बंद करने का आदेश जारी किया। आदेश जुलाई माह में आया था। इस दौरान सीजन जाने से ईंट भट्ठों का संचालन नहीं होता है। अब जिले में ईंट भट्ठो का संचालन हो रहा है तो फिर से प्रदूषण फैलने लगा है। जिसके बाद प्रदूषण विभाग के रिपोर्ट पर शासन ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को आदेश कापी भेजकर बिना मानक के चल रहे इन 211 ईट भट्ठो को बंद कराने का आदेश दिया है। डीएम और एसपी ने एसडीएम और सीओ को अपने क्षेत्र के बिना एनओसी और मानक के चल रहे ईट भट्ठों को सील करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed