{"_id":"5c1fd24cbdec2256d34bc847","slug":"201545589324-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ के खिलाफ बिजली चोरी में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ के खिलाफ बिजली चोरी में केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। विद्युत विभाग द्वारा 17 दिसंबर से 31 जनवरी तक चलाई जा रही कटिया हटाओ, संयोजन पाओ योजना के अंतर्गत छानबे ब्लॉक के मगरदाकला गांव में रविवार को जांच अभियान चलाया गया। उपकेंद्र विजयपुर की टीम ने अवर अभियंता रमन चतुर्वेदी के नेतृत्व में मगरदाकला में सघन जांच अभियान चलाकर कुल 13 कटिया मारों को संयोजन दिया। इस दौरान बिना संयोजन सिंचाई की मोटर चलाने पर पुरुषोत्तम, रामचरन, राम अभिलाख, बबुल कोल, रामनिहोर, हरिशंकर समेत कुल आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई। ये लोग पास के एलटी लाइन से तार खींचकर विद्युत का अवैध उपभोग कर रहे है।
आठ के खिलाफ बिजली चोरी में केस