फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सड़क हादसे में दो की मौत, दस से अधिक घायल

सड़क हादसे में दो की मौत, दस से अधिक घायल

Thu, 25 Oct 2018 12:30 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत, दस से अधिक घायल
पड़री। थाना क्षेत्र के तीन अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे के दौरान दो लोगों की मौत हो गई जबकि दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय भेजवाया। वहीं एक दुर्घटना में चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन

जमालपुर थाना क्षेत्र के शेरवां गांव निवासी सुनील कुमार (42), परमहंस मिश्र (54) निवासी सरसरवा अहरौरा चुनार से मिर्जापुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री पहुुंचाया। वहां दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां भी परमहंस मिश्र और सुनील की स्थिति में सुधार नहीं होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां परमहंस की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

इसी प्रकार पड़री थाना क्षेत्र के उसरहवां गांव के पास मंगलवार की रात साढ़े दस बजे घटी। वाराणसी जनपद के रोहनिया थाना क्षेत्र के करसड़ा गांव निवासी अखिलेश कुमार (30) पुत्र भागीरथी मिर्जापुर से चुनार के रास्ते वाराणसी जा रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे पड़री थाना क्षेत्र के उसरहवां गांव के पास पहुंचा कि चुनार से मिर्जापुर की ओर आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। मौके पर पहुंची सौ नंबर पुलिस उसे पड़री पीएचसी ले गई। वहां हालत खराब होने पर उसे मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर अखिलेश को वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। जहां बुधवार की सुबह सात बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना पड़री थाना क्षेत्र के चट्टर नदी के पास ही घटी। चुनार कोतवाली क्षेत्र के बघेड़ा नियामतपुर व परसोधा के रिटायर शिक्षक ट्रेजरी में जीवित प्रमाण पत्र जमा करके बुधवार की सुबह वापस लौट रहे थे। बोलेरो सवार शिक्षकों की बोलेरो जैसे ही पड़री थाना क्षेत्र के चट्टर नदी के पास पहुुंची कि अचानक चालक को झपकी आ गई। जिससे गाड़ी खाई में गिर पड़ी। वाहन में जय प्रताप सिंह, रिटायर शिक्षक ओमप्रकाश सिंह नियामतपुर चुनार, प्रेमनाथ सिंह नियामतपुर,अम्बिका प्रसाद बघेड़ा,जयसिंह परसोधा, माता प्रसाद बघेड़ा, मुन्नू प्रसाद बघेड़ा, रन्नो देवी, पत्ती देवी अमला देवी, बघेड़ा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed