फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   भारत में एससी, एसटी एक्ट का हो रहा दुरुपयोग

भारत में एससी, एसटी एक्ट का हो रहा दुरुपयोग

Tue, 07 Aug 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
भारत में एससी, एसटी एक्ट का हो रहा दुरुपयोग
मिर्जापुर। केंद्र सरकार की ओर से संसद में लाए जा रहे एससी-एसटी एक्ट संशोधन विधेयक के विरोध में विभिन्न संगठनोें के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मिर्जापुर सेवा समिति के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी झंडा व बैनर के साथ जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंप कर संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में मिर्जापुर सेवा समिति के संयोजक दिलीप सिंह गहरवार ने कहा कि एससी, एसटी एक्ट संशोधन विधेयक से भारत के 80 प्रतिशत नागरिकों के मौलिक अधिकार का हनन होगा। कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने एसीएसटी एक्ट के हो रहे दुरुपयोग पर बिना जांच गिरफ्तारी ना करने का निर्णय पारित किया था। केंद्र सरकार द्वारा संसद में इस एक्ट में संशोधन विधेयक लाना देश की 80 फीसदी सामान्य व पिछड़ी जातियों के नागरिकों के विरुद्घ है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय एडवोकेट ने कहा कि भारत में एससीएसटी एक्ट के दुरुपयोग की घटनाएं बराबर प्रकाश में आ रही हैं। देश की अस्सी फीसदी सामान्य व पिछड़ी जाति की जनता इस कानून के दुरुपयोग से पीड़ित थी। ऊमर वैश्य समाज नेता व समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष लक्ष्मण उमर ने कहा कि यह विधेयक भारत के बहुसंख्यक आबादी के खिलाफ है। पीस पार्टी जिलाध्यक्ष कुतुबद्दीन अंसारी ने कहा कि सरकार को तत्काल एससी एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर श्वेत पत्र लाना चाहिए। प्रदर्शन को भारतीय छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजमणि दुबे, मानवाधिकार के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, कांग्रेस पार्टी के संजय गुप्ता ने संबोधित किया। प्रदर्शन में भोनू शंकर, गुलाम मुस्तफा, अब्दुल खालिक खां, प्रदीप सिंह, महिपाल बिन्द, रंजीत यादव, राज कुमार प्रजापति, उपेन्द्र मौर्य, शेष कुमार बिन्द, रामसुंदर यादव, अनिल पांडेय, सोनू कुमार, रामकृष्ण मालवीय, पप्पू बिन्द, श्याम बाबू प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed