फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बोल बम के जयघोष से गूंजे ग्राम्यांचल के शिवालय

बोल बम के जयघोष से गूंजे ग्राम्यांचल के शिवालय

Tue, 07 Aug 2018 12:51 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
बोल बम के जयघोष से गूंजे ग्राम्यांचल के शिवालय
पंचमुखी महादेव का दुग्धाभिषेक करती महिलाएं
मिर्जापुर। सावन के दूसरे सोमवार को जिले भर में श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जाकर देवाधिदेव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। कांवरियों ने भी शिवालयों में जल चढ़ाकर शिव की आराधना की। शिव मंदिरों में भोर से ही भक्तों के आने सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक अनवरत चलता रहा। मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार बीच जहां रूद्राभिषेक होता रहा, वहीं श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, भांग-धतूरा के साथ दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक किया। प्रमुख शिवालयों में सुरक्षा-व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

देवों के देव महादेव का विधि-विधान पूर्वक दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक करने के बाद भक्तों ने बड़े ही श्रद्घाभाव से दर्शन पूजन कर मंगलकामना की। तरह-तरह के पुष्पों से बाबा भोलेनाथ का किया गया भव्य श्रृंगार का दर्शन कर शिवभक्त अभीभुत हो उठे। कई शिव मंदिरों पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ के चलते महिलाओं के लिए अलग और पुरुषों के लिए अलग कतार बनाई गई थी। नगर के बरियाघाट स्थित श्री पंचमुखी महादेव सहित रामबाग स्थित श्री ताड़केश्वर नाथ महादेव, पेहटी के चौराहा स्थित श्री नागेश्वर महादेव, टटहाई रोड स्थित श्री टाटेश्वर नाथ महादेव, चौबेटोला स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव, महुवरिया स्थित प्राचीन श्री पंचमुखी महादेव एवं बाबा बूढ़ेनाथ सहित अन्य कई शिव मंदिरों पर सुबह से ही दर्शन पूजन का दौर शुरू हो गया था। माला-फूल, बेलपत्र, भांग-धतूरा लेकर भगवान शंकर के दरबार में पहुंचने के बाद भक्तों ने जलाभिषेक कर मत्था टेका। घंटा-घड़ियाल, शंख एवं हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा शिव मंदिर परिसर शिवमय हो रहा था। तरह-तरह के पुुष्पों व रंग-बिरंगे झालरों से शिवालयों की सजावट एक अलौकिक छटा बिखेर रही थी। भगवान शंकर के मंदिरों में पहुंचे व्रतियों ने विधि-विधान पूर्वक जलाभिषेक करने के बाद दर्शन पूजन कर सुख-समृद्घि की कामना की। नगर के विभिन्न घाटों पर स्थित शिव मंदिरों में सोमवार की सुबह से शाम तक पूजन-अर्चन का क्रम अनवरत चलता रहा। शिवालयों पर उमड़ी भक्तों की भीड़ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा-व्यवस्था के बेहतर इंतजाम रहे।
विज्ञापन


बोल बम के जयघोष से गूंजे ग्राम्यांचल के शिवालय : मिर्जापुर। जनपद के ग्राम्यांचलों के शिव मंदिरों में जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक करने को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। माला-फूल, बेलपत्र, शमी पत्र , दूग्ध-दही व प्रसाद चढ़ाने के बाद शिव भक्तों ने विधिवत पूजन-अर्चन किया। मंदिरों में दर्शन-पूजन व रूद्राभिषेक व जलाभिषेक का क्रम सुबह से शुरू होकर देर शाम तक अनवरत चलता रहा। तरह तरह के पुष्पों से बाबा भोलेनाथ का किया गया भव्य श्रृंगार एक अलौकिक छटा बिखेर रहा था। मंदिरों में जुट भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुुरक्षा-व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिगना संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बदेवरा स्थित बाबा बदेवरा नाथ महादेव सहित हरगढ़ स्थित श्री विमलेश्वर नाथ महादेव, नदिनी स्थित बाबा बूढ़ेनाथ महादेव, विजयपुर स्थित श्री झोरिया महादेव, चेहरा स्थित श्री परशुरामपुरी, चड़ेरू चौकठा श्री तालेश्वर महादेव जी के मंदिरों में विभिन्न घाटों से गंगा जल लाकर भक्तों ने जलाभिषेक कर सुख-समृद्घि की कामना की। शेरवां संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के शिव मंदिरों में सोमवार की सुबह से ही शिव भक्तों ने भोले नाथ को दुग्ध, गंगाजल से रुद्राभिषेक-जलाभिषेक किया। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को बेल पत्र, भांग-धतूरा, दुर्वा, तुलसी मंजरी, समी पत्र, पुष्प, दुग्ध, दही, मिष्ठान्न आदि सामाग्रियों को चढ़ाकर महामृत्युंजय मंत्र के मंत्रोचार से विशेष पूजा की। क्षेत्र के शेरवां, गौरी, पसही, श्री प्रगटेश्वर महादेव मंदिर डवक, हसौली, घरवाह, बहुआर, शिवपुर स्थित शिव मंदिरों में रूद्राभिषेक व जलाभिषेक किया गया। उधर जिगना के विजयपुर स्थित शीतला धाम व डेरवां स्थित दुलारो माता मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को करीब दस हजार भक्तों ने पहुंच कर विधिवत दर्शन-पूजन किया। तरह-तरह के फूलों से मां का किया गया भव्य श्रृंगार का दर्शन कर श्रद्घालु निहाल हो उठे। घंटा-घड़ियाल, शंख व माता के जयकारे से पूरा देवीधाम गुंजायमान हो रहा था। दर्शन-पूजन करने के उपरांत बड़ी संख्या में नर-नारियों व बच्चों ने मेले में भ्रमण कर लुत्फ उठाया। इसी क्रम में जिले के चुनार, लालगंज, मड़िहान तहसील क्षेत्रों के शिव मंदिरों में सावन के दूसरे सोमवार को शिव भक्तों का हुजूम लगा रहा। रामेश्वर महादेव के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु: विंध्याचल। विंध्य क्षेत्र के शिवालयों में सावन माह के दूसरे सोमवार को शिवलिंग पर विधि-विधान से दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक करने को शिव भक्तों का रेला लगा रहा। शिवछपुुर स्थित श्री रामेश्वरम् महादेव, कंतित स्थित श्री कंतितेश्वर महादेव, रामगयाघाट स्थित श्री भूतेश्वर महादेव, गजिया स्थित दुग्धेश्वर महादेव, बावली चौराहा स्थित बाबा बूढ़ेनाथ महादेव, रोडवेज के समीप स्थित श्री नंदेश्वर महादेव, विंध्याचल मंदिर परिसर में विराजमान श्री पंचमुखी महादेव जी सहित कई अन्य शिवालयों पर भोर से ही दर्शन-पूजन का क्रम चलता रहा। शिवभक्तों ने बड़े भक्ति भाव से गंगा जल, दुग्ध-दही, बेलपत्र, शमी की पत्ती, शहद से शिवलिंग का अभिषेक कर मंगल कामना की। घंटा-घड़ियाल, शंख और बोल बम व हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा शिवालय गुंजायमान हो रहा था।


सावन के दूसरे सोमवार को उमड़े शिव भक्त : मिर्जापुर। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को नगर स्थित बाबा बूढ़ेनाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ के दर्शन-पूजन करने को श्रद्घालुुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बाबा बूढ़ेनाथ का माला-फूल से किया गया भव्य श्रृंगार का दर्शन पाकर श्रद्घालु निहाल हो उठे। घंटा-घड़ियाल, शंख व हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो रहा था। सोमवार की भोर में चार बजे महंत डा. योगानंद गिरि महाराज द्वारा पूूजन-अर्चन एवं भव्य आरती उपरांत शिव मंदिर के कपाट दर्शनार्थियों के लिए खोले गए। शिवालय में पूरे दिन भक्तों द्वारा जलाभिषेक का सिलसिला चलता रहा। दोपहर दो बजे श्रृंगार व आरती, पूजन के लिए मंदिर के कपाट बंद किए गए। तत्पश्चात् सांयकाल पांच बजे दर्शन-पूजन के लिए मंदिर के कपाट फिर खोल दिए गए। मंदिर में भोर से देर रात तक बाबा बूढ़ेनाथ के दर्शन-पूजन व जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों का तांता लगा रहा। सांय सात बजे से मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। वाराणसी से आए हुए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान सुधानंद गिरि, सौरभ गिरि, कृति, ओमशंकर गिरि, रविंद्र गिरि, सुशील मुसद्दी, गौरव ऊमर, संतोष ऊमर आदि भक्त उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed