फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   हर हर महादेव उद्घघोष के साथ भोलेनाथ का हुआ जलाभसिषेक

हर हर महादेव उद्घघोष के साथ भोलेनाथ का हुआ जलाभसिषेक

Tue, 31 Jul 2018 12:27 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
हर हर महादेव उद्घघोष के साथ भोलेनाथ का हुआ जलाभसिषेक
पंचमुखी महादेव कीपूजा करते लोग
मिर्जापुर। सावन के पहले सोमवार को बड़ी संख्या में कांवरियों और अन्य शिवभक्तों ने हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ जिले के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के बाद दर्शन पूजन किया। भोर से पूरे दिन तक जलाभिषेक और दर्शन पूजन का दौर चलता रहा। नगर के पंचमुख महादेव, तारकेश्वर, बूढ़ेनाथ और विंध्याचल के रामेश्वर महादेव मंदिर में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। शिव मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

नगर के बरियाघाट स्थित पंचमुखी महादेव, रामबाग स्थित तारकेश्वर महादेव, अलवा सत्ती रोड स्थित बूढ़ेनाथ और विंध्याचल के रामेश्वर महादेव मंदिर में भोर में छह बजे से ही भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे। पूरे दिन दर्शन व पूजन और जलाभिषेक का दौर चलता रहा। बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाओं, युवतियों और युवकों ने कतार में लगकर जलाभिषेक किया। शिवभक्तों विल्व पत्र, भांग, धतूरे के साथ गंगा जल से देवाधिदेव का अभिषेक किया। इस अवसर पर शिवालयों पर हर हर महादेव के उद्घोष से समूचा मंदिर परिसर गुंजायमान हो रहा था। विन्ध्याचल में त्रिकोण मार्ग पर रामेश्वर महादेव का भी कांवरियों और अन्य लोगों ने जलाभिषेक किया। मंदिरों में बड़े पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

छानबे विकास खंड के बदेवरा गांव स्थित बाबा बदेवरानाथ का जलाभिषेक किया गया। क्षेत्र के गंगा घाट, चेहरा, काशी सरपत्ती, पश्चिम वाहिनी हरगढ, गोगांव, खैरा, बसेवरा, मिश्रपुर, नगवासी, दुगौली, गौरा, भिलगौर, चड़ैचा आदि घाटों से गंगाजल लाकर महादेव का जलाभिषेक किया। अधिकतर कांवरियों ने प्रयागराज संगम का जल लाकर जलाभिषेक किया। क्षेत्र के हरगढ़ स्थित विमलेश्वर महादेव, चेहरा स्थित परशुरामपुरी शंकर मंदिर, नदिनी स्थित बूढे़नाथ, चडेरू चौकठा स्थित तालेश्वर नाथ महादेव व बूढ़े नाथ, विजयपुर स्थित झोरिया महादेव मंदिर, खम्हरिया दमुआन के नर्वदेश्वर नाथ सहित क्षेत्र के अन्य शिव मंदिरों में भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रमंडगंज। खुटहा स्थित मनकामेश्वर तथा कोटारनाथ धाम में कांवरिया शिवभक्तों के अलावा क्षेत्रीय भक्तों ने भी उबड़-खाबड़ डगर से नंगे पांव पहुंच कर भगवान भोलेनाथ का सोमवार को जलाभिषेक किया। सुबह 6 बजे से ही क्षेत्रीय भक्तों की पूजा अर्चन के लिए तांता लगा रहा। पुलिस प्रशासन की देख रेख में भक्त जलाभिषेक कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। खुटहा गांव स्थित सेवटी नदी के किनारे मनकामेश्वर शिव के दरबार में आस्थावान भक्त तथा कांवरियों ने भीगते हुए पानी में शिव के दरबार में पहुंचकर जलाभिषेक किया।
विंध्याचल: सावन के विंध्याचल में कांवरियों का रेला उमड़ा रहा। शिवद्वार के साथ ही अन्य शिवालयों में जलाभिषेक के बाद कांवरियों ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन व पूजन किया। कांवरियों से गलियां पटी रहीं। उमड़े भारी संख्या में शिव भक्तो के चलते दर्शन व पूजन कराने में पंडा समाज के साथ ही तैनात सुरक्षाकर्मी पसीने से सराबोर रहे।
गंगा घाटों पर रही स्नानार्थियों की भीड़: सावन के पहले सोमवार को नगर समेत ग्राम्यांचलों में स्थित गंगाघाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं ने जलाभिषेक के पहले स्नान किया। नगर के बरियाघाट, नारघाट, पक्काघाट, बाबा घाट, कचहरी घाट पर भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
विंध्याचल में स्थानीय लोगों के साथ ही दूर दराज के लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई। जिगना क्षेत्र के चेहरा, काशी सरपत्ती, पश्चिम वाहिनी हरगढ, गोगांव, खैरा, बसेवरा, मिश्रपुर, नगवासी, दुगौली, गौरा, भिलगौर व चड़ैचा, पड़री के छटहां, धरमदेवा, कनौराघाट, चण्डिका घाट पर लोगों ने स्नान किया। चुनार, चील्ह, चेतगंज, कछवां, सीखड़ आदि क्षेत्रों में स्थित गंगाघाटों पर सोमवार को भारी संख्या में पहुंच लोगों ने गंगा में स्नान किया।


ग्यारह घंटे तक जाम में फंसे रहे यात्री: जिगना। मिर्जापुर-इलाहाबाद मार्ग पर मिर्जापुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शनिवार रात से रोकने के कारण सोमवार की सुबह से लगभग 15 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई जिससे पांच बजे तक जाम लगा रहा। बाइक व साइकिल सवारों ने पगडंडियों का सहारा लिया और किसी तरह भारतगंज विजयपुर मार्ग से गुजरे। चापहिया वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे। ड्रमंडगंज: हलिया थाना क्षेत्र में रूट डायवर्जन के चलते जाम लगा रहा। दुर्जनीपुर तिराहे से बड़ी गाडियों को कोरांव इलाहाबाद, मेजा, मांडा की ओर रूट डायवर्ट कर दिया गया था। इसके चलते शनिवार की शाम से दुर्जनीपुर से भैसोड़ बलाय पहाड़ अमिला नाले तक लंबा जाम लगा रहा। मौके पर पहुंचे एसडीएम लालगंज अरविंद कुमार चौहान व प्रभारी निरीक्षक हलिया प्रवीण कुमार सिंह ने काफी मशक्कत के बाद 11 बजे जाम खत्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed