फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद नही होने पर जताई नाराजगी

क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद नही होने पर जताई नाराजगी

Tue, 15 May 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद नही होने पर जताई नाराजगी
मिर्जापुर। कांग्रेसजनों ने सोमवार को तहसील मुख्यालयों पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक एसडीएम को सौंपकर महंगाई, भ्रष्टाचार, गेहूं क्रय केंद्रों पर अनियमितता आदि को रोकने की मांग की। चेताया कि जल्द क्रय केंद्रों पर अनियमितता नहीं रोकी गई तो लोग सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

सदर तहसील में शहर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष अब्दुल वहीद की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व एमएलए भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि आम जनता की मूलभूत आवश्यकता, शिक्षा, स्वास्थ्य की सरकार द्वारा अनदेखी की जा रही है। उपज का समय से भुगतान नहीं होने से किसान परेशान हैं। राजन पाठक ने कहा कि किसानों की ऋण माफी के प्रति सरकार की अनदेखी, किसानों का अधिकृत भूमि का समय से मुआवजा नहीं देना आदि मुद्दे पर सरकार असफल रही है। शहर महासचिव अर्चना चौबे ने कहा कि क्रय केंद्रों पर किसानों से खरीद नहीं हो रही है। प्रभारी बोरा और पैसा नहीं होने का रोना रो रहे है। इस दौरान स्वरूप सिंह, राजधर दूबे, नरेश चौधरी, भारतेंदु यादव, छोटे खान, अशोक गुप्ता, संजय यादव, अरविंद सोनकर, संजय गुप्ता, जय प्रकाश सेठ, राजन निषाद, जुग्गी लाल, आकाश सोनकर, राजेंद्र विश्वकर्मा, हाजी रोज मोहम्मद आदि ने सरकार की नीतियों का विरोध जताया।
विज्ञापन

चुनार तहसील में केंद व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसजनों ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद ने कहा कि सरकार सर्विस टैक्स लगाकर अपनी व औद्योगिक घरानों की झोली भरने में लगी है। जिला महासचिव दयाशंकर पांडेय ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद अपहरण, हत्या, लूट, बलात्कार के साथ कार्यालयों में भष्टाचार चरम पर है। इस दौरान कैलाशनाथ उपाध्याय, एसपी पाठक, उमाकांत सिंह, दिलीप पाठक, राजेश मिश्र, देव नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज तहसील में अशोक कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने धरना प्रदर्शन किया और एसडीएम को पत्रक सौंपा। इस दौरान देवराज सिंह, सुरेश कोल, संजय प्रजापति, दुर्गा प्रसाद तिवारी, प्रशांत कुमार मिश्र, उमेश केशरी, बाबू लाल कोल, अशोक यादव, रजनी कांत तिवारी, हिमांशु पांडेय, चंदन, कल्लू प्रजापति, अनुज मिश्रा, राघव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed