फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आंधी पानी 12 घंटे तक ठप रही नगर व ग्रामीण इलाके की बिजली

आंधी पानी 12 घंटे तक ठप रही नगर व ग्रामीण इलाके की बिजली

Tue, 15 May 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
आंधी पानी 12 घंटे तक ठप रही नगर व ग्रामीण इलाके की बिजली
मिर्जापुर। जिले में रविवार की देर रात आई आंधी के दौरान दर्जन भर से अधिक खंभे गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप रही। नगर समेत हलिया, लालगंज व मड़िहान इलाके में करीब दस से 12 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। इसके अलावा बड़ी संख्या में पेड़ उखड़ गए तो कहीं पेड़ की डालियां टूट कर गिर गईं। कई लोगों के और टिन शेड उड़कर नष्ट हो गए। सोमवार सुबह लोग अपने उजड़े कच्चे घरों और छप्परों को दुरुस्त करते नजर आए।
विज्ञापन

जनपद में रविवार की शाम करीब पांच बजे हलिया और लालगंज में अचानक तेज आंधी चलने लगी। हवा का दबाव बढ़ने पर बिजली के पोल व तार टूटने लगे और कुछ ही देर में विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई। लोगों के कच्चे मकानों से छप्पर उड़ गए। अभी यहां आधी थमी नहीं थी कि वहां से बढ़कर लगभग 70 किलोमीटर दूर नगर तक आंधी आ पहुंची। रात करीब दस बजे अचानक पूरे जिले में धूल भरी आंधी चलने लगी। इससे पूरे शहर एवं ग्रामीण इलाके में धूल ही धूल भर गया। हवा का दबाव बढ़ने के चलते ग्रामीण इलाके में लगे आम, महुवा, बबूल, शीशम आदि के पेड़ गिर गए। एक घंटे तक चली आंधी से पूरे अंधेरा छा गया। विंध्याचल में आंधी के चलते दर्शनार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क किनारे रात में रुके दशनार्थियों को आंधी और बारिश के चलते बेहाल रहे। दशनार्थी अपने अपने सामान लेकर सुरक्षित स्थान पर भागने लगे। कई स्थानों पर पोल और तार टूट कर गिर गए जिससे विद्युत आपूर्ति गुल हो गई। नगर में बरौधा कचार के पास तार टूटने से रात करीब 11 बजे से दोपहर दो बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। इससे पीलीकोठी, रतनगंज, लालडिग्गी, आदि फीडरों की आपूर्ति प्रभावित रही। दोपहर में बिजली कर्मियों ने पहुंचकर टूटे तारों को बदला तब जाकर करीब दो बजे आपूर्ति चालू हो पाई। देर शाम मड़िहान, हलिया इलाके में विद्युत आपूर्ति भी दुरुस्त कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed