{"_id":"5ae4be9a4f1c1b58098b6da0","slug":"201524940442-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा से ही होगा समाज व देश का चतुर्दिक विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा से ही होगा समाज व देश का चतुर्दिक विकास
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मां सरस्वती की चित्र पर माल्यार्पण और दीप जला कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चे कल का भविष्य है। शिक्षा से ही बच्चों, समाज और देश का विकास होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए बच्चों को नि:शुल्क किताब, ड्रेस, बैग, जूता मोजा, स्वेटर सहित दोपहर का भोजन, फल और दूध आदि का वितरण किया जा रहा है। अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन कराकर नियमित स्कूल भेजे। जागरूकता कार्यक्रम लगातार संचालन किया जाए। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि अभिभावक बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दे। शिक्षा के बिना देश का विकास संभव नही है। उन्होंने कहा कि शिक्षक पूरे मनोयोग से बच्चों को पढ़ाए। छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि आज की पीढ़ी आधुनिक है। सरकार आधुनिक तरीके से बच्चों को शिक्षा देने की कवायद की जा रही है। इसके लिए सरकार द्वारा स्मार्ट क्लासेज का संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अनुराग पटेल और सीडीओ प्रियंका निरंजन ने कहा शिक्षा आपके द्वार के तहत अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को निरंतर चलाकर सफल बनाए रखे। डीआईओएस अवध किशोर सिंह, बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी, तहसीलदार सदर विकास पांडेय, जीआईसी प्रधानाचार्य महेंद्र सोनकर ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। संचालन कुलदीप शुक्ला और नीलकांत पांडेय ने किया। जनपदीय स्कूल चलो रैली की सफलता पर जिला समन्वयक चंद्रशेखर आजाद ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल, राजेश वैश्य, डा. प्रभाशंकर पांडेय, अतुल दत्त तिवारी, शशिकांत श्रीवास्तव, प्रदीप मिश्र, संजय यादव, मनोज यादव, कन्हैया लाल, मनीष पांडेय, श्याम सुंदर केसरी, हरिशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन