{"_id":"5abfce044f1c1bbe618b4d35","slug":"201522519556-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र पूर्णिमा पर पांच लाख भक्तों ने लगाई हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र पूर्णिमा पर पांच लाख भक्तों ने लगाई हाजिरी
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
विंध्याचल मंदिर में दर्शन के लिए खड़े भक्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल। चैत्र शुक्ल पक्ष के पूर्णिमा के अवसर पर विंध्यधाम में शनिवार को भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस मौके पर लगभग पांच लाख भक्तों ने मां के चरणों में शीश नवाया। धाम में सजी दुकानों पर भक्त ठसा-ठस भरे रहे। प्रसाद लेने के लिए भी लोगों को इंतजार करना पड़ा।
क्या छोटा क्या बड़ा मां के दरबार में सभी एक समान माता के दर्शन के लिए कतार में खड़े रहे। कोई गर्भ गृह तो कोई झांकी से मां का दीदार किया। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। विंध्याचल धाम के पक्काघाट, दीवानघाट, अखाड़ाघाट, इमलीघाट पर स्नानार्थियों का तांता लगा रहा। महिलाएं मिटटी के चूल्हे पर पूड़ी व हलवा बनाकर माता को भोग लगाईं। मंगला आरती के दौरान घंटा, शंख, नगाड़ा व मंत्रोच्चार के स्वर में भक्त लीन रहे। इस दौरान श्रद्घालु माता के जयकारे लगाते रहे। चैत्र पूर्णिमा पर पुष्पों से सजी मां की झांकी देखकर भक्त निहाल हो उठे। दर्शन पूजन के उपरांत मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवताओं के भी भक्तों ने दर्शन पूजन किए। इसके बाद हवन कुंड की परिक्रमा कर पुण्य के भागी बने। दर्शनार्थी मां काली, अष्टभुजा व मां तारा देवी के दर्शन कर त्रिकोण परिक्रमा भी किए।
चैत्र माह की पूर्णिमा पर शनिवार को धाम में पहुंचे लाखों भक्तों व सैकड़ों वाहनों के कारण विंध्यधाम में लगभग एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में फंसकर दूर दराज से आए भक्तों को काफी परेशानी हुई। पुलिस की ओर से ट्रैफिक व्यवस्था नहीं होने से इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा। रेलवे स्टेशन व रोडवेज पर यात्रियों का शुक्रवार देर रात्रि से आना जारी रहा। चार पहिया वाहनों के मेला क्षेत्र में घुस जाने से जाम की समस्या उत्पन्न हुई।
विज्ञापन
विंध्यधाम में मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन रविवार को चार घंटे तक बंद रहेगा। भक्त केवल मंगला आरती के बाद से सुबह 10 बजे तक ही दर्शन पूजन कर पाएंगे। श्रद्धालु सुबह 10 बजे से पक्का घाट व अन्य घाटों से मिट्टी के घड़े में गंगा जल भरकर मां विंध्यवासिनी मंदिर की धुलाई करेंगे। इसके लिए सुबह से ही गली व चौराहों पर घड़ों की दुकानें सज गयी थीं। विंध्य पंडा समाज की ओर से मां विंध्यवासिनी का विशेष पूजन व अर्चन सायंकाल विधि विधान से किया जाएगा।