{"_id":"5a720a794f1c1b92268b78a9","slug":"201517423225-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण से बढ़ता है आत्मबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण से बढ़ता है आत्मबल
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। भरुहना स्थित विंध्यवासिनी महाविद्यालय में पांच दिवसीय स्काउट शिविर का समापन बुधवार को हुआ।अध्यक्ष डा. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि रोवर्स रेंजर्स सेवा भाव के लिए जाने जाते हैं। प्रशिक्षण से आत्मबल बढ़ता है। प्रशिक्षण से समाज में सेवा की भावना आती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते प्राचार्य डा. एससी चतुर्वेदी ने प्रशिक्षण का महत्व बताया। रोवर्स प्रभारी कृष्ण कुमार और रेंजर प्रभारी डा. रीमा पांडेय ने बच्चों को प्रशिक्षित किया। इस दौरान रोवर्स रेंजर्स ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पूर्व प्राचार्य डा. सुरेशचंद्र पांडेय ने कहा कि प्रशिक्षण से सर्वांगीण विकास होता है। इस दौरान डा. अशोक द्विवेदी, डा. अनुराग उपाध्याय, डा. आवेश श्रीवास्तव, श्रुति पांडेय, संगीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन