{"_id":"5a2838884f1c1bb6678c04f1","slug":"201512585352-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूगकता को प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूगकता को प्रतियोगिता
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। सड़क सुरक्षा के तहत माध्यमिक स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने कहा कि निबंध प्रतियोगिता सड़क सुरक्षा: चुनौतियां एवं निवारण के उपाय विषय पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय एक-एक नोडल नामित करके प्रतियोगिता 12 दिसंबर तक कराना सुनिश्चित करें। साथ ही प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं की सूची कार्यालय में जमा कराएं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता जीआईसी, एएस जुबिली इंटर कॉलेज, राजस्थान इंटर कॉलेज, शिव इंटर कॉलेज, स्व. कांशीराम राजकीय बालिका विद्यालय, बसंत विद्यालय, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, सुंदर मुंदर जायसवाल इंटर कॉलेज, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज, जेसी कन्य इंटर कॉलेज विजयपुर कोठी, आदर्श भारतीय बालिका इंटर कॉलेज गनेशगंज और गुरूनानक इंटर कॉलेज आवास विकास कॉलोनी में होगा।