{"_id":"59a1c6b94f1c1bce318b47e9","slug":"201503774393-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएमओ ने निरीक्षण में कमी मिलने पर चिकित्साधिकारी को फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएमओ ने निरीक्षण में कमी मिलने पर चिकित्साधिकारी को फटकारा
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनार। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बीएस राय ने शनिवार को चेचरी मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्डो में बिखरी और परिसर में एकत्र कूड़े को देख डिप्टी सीएमओ बिफर पड़े और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को जमकर फटकार लगाई।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी इसके बाद ओटी, लैब, स्टोर, एक्सरे रम, ड्रेसिंग रूम को चेक करते हुए कुष्ठ चिकित्सा कक्ष में पहुंच गए। हर विभाग में बेतरतीब बिखरे समन दवा एवं गंदगी देख कर अस्पताल के सभी कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए उनकी जम कर क्लास ली और कहा कि दोबारा गलती माफ़ नहीं होगी। प्रभारी डॉक्टर अजय सिंह को निर्देश दिया की वह सुनिश्चित करे की बिना मास्क एवं दस्ताने के कोई लैब में प्रवेश न करे। कुष्ट रोग की दवा समाप्त होने के पूर्व मंगाई जाय। अस्पताल परिसर से लेकर हर वार्ड कमरे पूरी तरह रोजाना साफ कराया जाय और कीट नाशक का पोछा लगाया जय। औचक निरीक्षण को लेकर अस्पताल में अफरा तफरी मची रही।
विज्ञापन