फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   20006.88 metric tons of paddy purchased from 3147 farmers

Mirzapur News: 3147 किसानों से 20006.88 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

Mon, 11 Dec 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
20006.88 metric tons of paddy purchased from 3147 farmers
मिर्जापुर। कई दिन बाद जब मौसम ठीक हुआ तो किसान भी अपना धान लेकर केंद्रों तक पहुंचने लगे हैं। शनिवार को अधिकांश केंद्राें पर धान की खरीद हुई।
विज्ञापन

जिले में एक नवंबर से धान की खरीद की जा रही है। इसके लिए जिले में 91 खरीद केंद्र खोले गए हैं। जिले में शनिवार तक 3147 किसानों से 20006.88 मीट्रिक टन की खरीद की गई है। इनमें से 4367.01 लाख की तुलना में 3618.42 लाख रुपये का भुगतान किसानों को किया गया है, जो 82.86 प्रतिशत है। केंद्रों पर खरीदे गए धान की ढुलाई के लिए अब तक 101 वाहनों में जीपीएस लगाए जा चुके हैं। अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ल ने सभी संस्था प्रभारियों से कहा है कि केंद्रों पर खरीद के लिए पर्याप्त संख्या बोरों की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। साथ ही धान चावल मिलों को भेजवाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराएं। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को भी केंद्रों पर पंजीकरण कराने वाले किसानों का सत्यापन कराकर अपने स्तर से समीक्षा करने को कहा है। उन्होंने कहा कि जिन केंद्रों पर धान की आवक अधिक है, वहां तौल के लिए कांटे बढ़ाने के लिए संस्तुति करें। ताकि केंद्रों पर धान खरीद गति पकड़ सके। जिला खाद्य व विपणन अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि केंद्रों पर किसानों की आमद बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed