फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   20 thousand quintal more paddy was procured at 40 percent centers

40 फीसदी केंद्रों पर 20 हजार क्विंटल अधिक धान खरीद हुई

Sun, 20 Feb 2022 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
20 thousand quintal more paddy was procured at 40 percent centers
मिर्जापुर। यूपी कोऑपरेटिव फेडरेशन लि. (पीसीएफ) की ओर से इस वर्ष विभिन्न समितियों पर लक्ष्य के सापेक्ष 63988.4403 मिट्रिक टन धान की खरीद हुई। लगभग 40 फीसदी ऐसे केंद्र हैं जहां निर्धारित लक्ष्य से 20 हजार क्विंटल अधिक धान क्रय किए गए हैं। अबअतक कुल 13621 किसानों से धान की खरीदारी कर 115 करोड़ 26 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है
विज्ञापन

यूपी कोऑपरेटिव फेडरेशन लि. (पीसीएफ) की ओर से सिटी, पहाड़ी, कोन, मझवां, सीखड़, छानबे, लालगंज, हलिया, राजगढ़, पटेहरा, राजगढ़ व नरायनपुर विकास खंड को मिलाकर कुल 32 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शासन की ओर से इस वर्ष 65 हजार मिट्रिक टन धान खरीदारी का लक्ष्य दिए गए थे। साधन सहकारी समिति ओडी में निर्धारित 2500 एमटी लक्ष्य के सापेक्ष 2056.600, सहकारी संघ चौकिया लक्ष्य 2000 के सापेक्ष 2299.240, किसान सेवा सहकारी समिति कोटवा पांडेय 2500 के सापेक्ष 1732.730, किसान सेवा सहकारी समिति ददरा हिनौता 2500 के सापेक्ष 1946.300, साधन सहकारी समिति तेंदुआकला 2000 के सापेक्ष 1511.180, साधन सहकारी समिति कैलहट 2500 के सापेक्ष 2345.400, सहकारी संघ अदलहाट 3000 के सापेक्ष 3277.520, साधन सहकारी समिति खरका नेवादा के सापेक्ष 1814. 480, क्षेत्रीय साधन सहकारी समिति घाटमपुर 2000 के सापेक्ष 1772.080, साधन सहकारी समिति मठना 2500 के सापेक्ष 2282.200, क्षेत्रीय सहकारी समिति जलालपुर 2000 के सापेक्ष 2031.200, सहकारी संघ दुबारकला 3000 के सापेक्ष 2708.000, साधन सहकारी समिति विशेषरपुर 2500 के सापेक्ष 1929.130, साधन सहकारी समिति जमालपुर 2000 के सापेक्ष 1727.400, साधन सहकारी समिति महोगढ़ी 1000 के सापेक्ष 1328.00, क्षेत्रीय सहकारी समिति राजपुर 1500 के सापेक्ष 1348.640, किसान सेवा सहकारी समिति लालगंज 2500 के सापेक्ष 2302.760, मिट्रिक टन धान की खरीदारी की गयी है। धान खरीद में सहकारी संघ अदलहाट औव्वल बताया जा रहा है। इसी तरह 40 फीसदी ऐसे क्रय केंद्र जहां निर्धारित लक्ष्य से 20 हजार क्विंटल अधिक धान की खरीदारी की गयी है।
विज्ञापन

जांच के दौरान बंद मिला ओडी साधन सहकारी समिति
जमालपुर। किसानों की शिकायत पर हुई जांच में एडीओ कॉपरेटिव के निरीक्षण में शनिवार को ओडी साधन सहकारी समिति बंद पाया गया। बता दें कि जमालपुर क्षेत्र में धान खरीद को लेकर किसान कई दिन से धरना प्रदर्शन के माध्यम से विरोध करते हुए अधिकारियों से गुहार लगाई। लेकिन कर्मचारी धान नहीं खरीद रहे हैं। कई दिनों से बंद केंद्र को लेकर शनिवार को किसानों ने हंगामा किया। शिकायत पर एडी कोऑपरेटिव कृष्ण मुरारी ने धान खरीद के टोकन बनाने के लिस्ट बनाई तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीएफ के जिला प्रबंधक वैभव ने कहा कि विभिन्न केंद्रो पर धान खरीद 28 फरवरी तक किए जाएंगे। जिलाधिकारी के दिए गए निर्देश के क्रम में एडीसीओ कॉपरेटिव के द्वारा टोकन सत्यापन करने के उपरांत ही धान की खरीद जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed