{"_id":"66721919909cbbdc450e46e4","slug":"20-people-died-due-to-heat-many-fell-ill-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-117802-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: गर्मी से 20 लोगों की मौत, कई बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: गर्मी से 20 लोगों की मौत, कई बीमार
विज्ञापन
मिर्जापुर। सोमवार की रात से मंगलवार तक गर्मी और लू के बीच 20 लोगों की मौत हुई है। मंगलवार को 10 लोगों का पोस्टमार्टम कराया गया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के भोड़सर गांव निवासी राजेश कुमार तिवारी (54) सोमवार की शाम घर लौटे थे। तबीयत खराब होने पर परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। देहात कोतवाल राणा प्रताप यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कटरा कोतवाली क्षेत्र के इमामबाड़ा निवासी पप्पू (50) की तबीयत खराब होने पर परिजन उनको उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर गए। उनको भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। बीच में देखरेख कर रहा उनका भाई छोड़कर घर चला गया। इस बीच उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस अज्ञात दिखाकर शव रखने जा रही थी कि उनका भाई पहुंच गया। उसने बताया कि वह पैसा लेने घर गया था। पड़री थाना क्षेत्र के आमघाट निवासी जटाशंकर (95) की तबीयत खराब होने पर उनको उपचार के लिए इमरजेंसी में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर मोहल्ला निवासी कलूई (34) कचहरी परिसर स्थित एक दुकान में काम करती थीं। वे शाम को बेहोश मिलीं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रोडवेज परिसर में बीमार पड़ी एक (50) वर्षीय महिला को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इमरजेंसी में सोमवार की रात भर्ती हुए जवाहिर (54) निवासी अमिरती थाना पड़री की उपचार के दौरान मौत हो गई। शांति देवी (58) की इमरजेंसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। मोरी (50), गुलाब चंद्र (65) निवासी पड़री, रवि (65) निवासी पीपराडाड़ कोतवाली देहात की इमरजेंसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। ये सभी अचानक तबीयत खराब होने पर इमरजेंसी पहुंचे थे।
उधर, ट्रेन में सफर कर रहे दो यात्रियों की तबीयत खराब होने पर मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर डाॅक्टर से जांच कराई गई। डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पश्चिम बंगाल के कूच बिहार तूफानगंज निवासी सुदीप दास (27) पुत्र सुदामा दास दिल्ली में मजदूरी करते थे। वे सोमवार को महानंदा एक्सप्रेस से घर जा रहे थे। ट्रेन में तबीयत खराब होने से उनकी मौत हो गई। साथ में सफर कर रहे बापी राय ने परिजनों को सूचना दी। असम के कोकराझार निवासी राजू मुसहरी (34) नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। वे ट्रेन से अपने घर जा रहे थे। जीआरपी प्रभारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन में सफर कर रहे दो यात्रियों की तबीयत खराब होने के कारण मौत हो गई।
उधर, सेखवा गांव स्थित बेटी के घर आए सोनभद्र के मधूपुर निवासी बेचई (50) की सोमवार की रात मौत हो गई। दोपहर में अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। वहां से दवा लेकर घर आए। घर आने पर उनकी मौत हो गई। घर वालों ने लू लगने से मौत होने की सूचना पुलिस को दी। उधर, सरिया निवासी नंदलाल (55) जरगो जलाशय के पास सोमवार को दोपहर में गाय चरा रहे थे। इस दौरान उनकी मौत हो गई। मंगलवार को सुबह ग्रामीणों ने शव देख परिजनों को सूचना दी। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि लू से मौत की आशंका है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, जिगना थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा पर सोमवार की शाम मजदूर की मौत हो गई। छत्तीसगढ़ के समुंद जिले के कोमाखान थाने के सोंगोंपानी गांव निवासी सुनील कुमार (40) पुत्र प्रीतराम अपनी पत्नी बसंती तथा एक छोटी सी पुत्री के साथ रहकर नेगुराचौबे गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। पत्नी बसंती के अनुसार सुनील कुमार सोमवार को दोपहर में खाना खाने बाद अपनी मड़ई में सोने चले गए थे। नहीं जगने पर शाम को वे जगाने गईं तो हालत देख शोर मचाया। शोर सुन अन्य मजदूर और भट्ठा के मैनेजर मौके पर पहुंचे। मजदूर को उपचार के लिए निजी डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी बसंती ने जिगना थाने में तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि पत्नी की मांग पर सुनील के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उधर, ड्रमंडगंज। लालगंज थाने के रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित महुअट गांव के पास सोमवार को देर रात ट्रक चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक के परिजनों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
जिगना थाना क्षेत्र के कोठरा कंतित निवासी 45 वर्षीय चालक ओमप्रकाश यादव सोमवार की रात मिर्जापुर से ट्रक लेकर मध्य प्रदेश की ओर जा रहे थे। रास्ते में महुअट गांव के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के पास ट्रक खड़ा करने के बाद अचानक ओमप्रकाश की तबीयत खराब हो गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, उनकी वहीं मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने लू लगने से चालक की मौत होने की आंशका जताई। ट्रक चालक की मौत की सूचना मिलते ही बेलन बरौंधा चौकी प्रभारी जयशंकर राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालक के परिजनों को सूचना दी। लालगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लू लगने से मौत होने की सूचना मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।