फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पटरी व्यवसायी को प्रशासन नहीं हटा सकता

पटरी व्यवसायी को प्रशासन नहीं हटा सकता

Sun, 07 Apr 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
पटरी व्यवसायी को प्रशासन नहीं हटा सकता
कछवां। आदर्श नगर पंचायत कछवां में शनिवार को हुई हाकर फेडरेशन की बैठक में पटरी व्यवसायियों को नियमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव शक्तिमान घोष ने पटरी व्यवसायियों को उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए 2014 में पास हुए पटरी व्यवसायियों के हक में कानून की जानकारी दिया।घोष ने बताया कि पटरी व्यवसायियों को प्रशासन किसी भी कीमत पर हटा नहीं सकता है। अगर उनको हटाना हैै तो पहले उनका रजिस्ट्रेशन नगर पंचायत में कराएं। इसके बाद उनको कोई एक उचित स्थान व्यापार करनेेेे के लिए दें। पटरी व्यवसायियों के द्वारा सैकड़ों बेरोजगारों को रोजगार मिलता है। और उससे निम्न वर्ग के परिवार को सस्ते दामों में उचित सामान मिलता है ।शक्तिमान घोष ने कहा पहले हमे अधिकारियों के मनसे यह भ्रम निकालना है कि पटरी व्यवसाय सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने के लिए और गंदगी फैलाने के लिए नहींहै । पटरी व्यवसायी एक बड़े तबके के लोगों को सस्ते दामों में उचित सामान देते हैं। उससे जुड कर हजारों लोगों की बेरोजगारी दूर होती है। इसके पूर्व हाकर फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव शक्तिमान घोष और राष्ट्रीय महिला महासचिव अनिता दास का फेडरेशन केे कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। सुरेश त्रिपाठी, स्मृति गुप्ता, मनीष सिंह, प्रदीप सिंह, बृजेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, रवि त्रिपाठी, धीरज पांडेय, शंशाक मिश्रा, शमा नवाज, सलीम नवाज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed