फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   केंद्रीय मंत्री ने चौपाल लगाकर जनता की सुनी समस्या

केंद्रीय मंत्री ने चौपाल लगाकर जनता की सुनी समस्या

Tue, 25 Dec 2018 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने चौपाल लगाकर जनता की सुनी समस्या
मिर्जापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मझवां विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में सोमवार को चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। मझवां ब्लॉक ग्राम सबेसर में जन चैपाल लगाकर केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने आम जनता की समस्याओं को सुना उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार का उद्देश्य यही है कि गांव के गरीब किसान के जीवन में जन कल्याणकारी योजनाओं द्वारा बदलाव आए। आज प्रधानमंत्री आवास द्वारा गरीबों को छत, प्रधानमंत्री उज्वला योजना द्वारा महिलाओं को स्वच्छ इंधन बेहतर जीवन देने का काम आपकी सरकार ने किया है। आजादी के बाद केंद्र की एनडीए सरकार की योजनाओं का केंद्र बिंदु आम गरीब जनता है। मिर्जापुर जिला आज प्रकृति केे पथ पर निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है। आज मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, पुलों का निर्माण, 3.31 करोड़ रुपये की लागत से मल्टी पर्पज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की मंजूरी मिलने से मिर्जापुर जिले में उभरते खिलाड़ियों को प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। उन्होंने मझवां ब्लॉक के ग्राम गडौली में सेक्टर अध्यक्ष राममिलन सरोज, ग्राम महामलपुर में रामू सिंह, ग्राम रामापुर में रामजी वर्मा, मझवां ग्राम के प्रधान ब्रांड गुरू, ग्राम बंधवा में रंग बहादुर, ग्राम चकिया में परमेश्वर पटेल, ग्राम बजरडीहा में डब्बू पटेल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मझवां शिव सोनकर, ग्राम सबेसर में सुरेश सिंह, ग्राम तुलापुर में अशोक पांडेय के घर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट मुलाकात की। मुख्य रूप से अपना दल एस के जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल, सुखराज पटेल, डॉ. अनिल सिंह पटेल, मेघनाथ पटेल, उदय पटेल, राधेश्याम पटेल, राजकुमार आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed