{"_id":"5c0970dfbdec22414a2afc87","slug":"191544122591-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता को बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी: डीपीआरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता को बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी: डीपीआरओ
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। विकास खंड को सिर्फ ओडीएफ कराना ही नहीं बल्कि खुले में शौच मुक्त गांव को बनाए रखना भी हम सबकी जिम्मेदारी है। यह बातें जिला पंचायत राज अधिकारी सीआर जायसवाल ने गुरुवार को सिटी विकास खंड मुख्यालय में स्थित पंचायत उद्योग अघौली परिसर से स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखलाने से पूर्व ग्राम प्रधानों व सचिवों को संबोधित करते हुए कहीं।
एडीओ पंचायत सिटी की प्रदीप कुमार सिंह अध्यक्षता में निकाले गए स्वच्छता रथ पर ब्लॉक समन्वय विभा बिंद, ब्रांड अंबेस्डर रेखा मौर्य व यूनिसेफ से रागिनी सवार रहीं। स्वच्छता रथ सिटी ब्लाक मुख्यालय से निकलकर लोहंदीकला, भरुहना, धौरुपुर, राजपुर, आमघाट, हुरुआ व देवरी पहुंची। रास्ते में जगह-जगह ग्राम प्रधानों के द्वारा स्वच्छता रथ का स्वागत किया गया। स्वच्छता रथ का अघवार पहुंचने पर ग्राम प्रधान अनिल यादव द्वारा टीम का स्वागत किया गया। इस मौके पर कौशलेंद्र राय, अरुण कुमार मिश्र, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, शशिकांतधर द्विवेदी, ग्राम प्रधान अरगजा पांडेय हरिशंकर दुबे, मुल्हवां प्रधान देवी प्रसाद सिंह, अमोई ग्राम प्रधान पप्पू सोनकर, शक्ति निवास बिंद उर्फ बच्चा आदि मौजूद रहे।