फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता न होगी बर्दाश्त

योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता न होगी बर्दाश्त

Thu, 25 Oct 2018 12:26 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता न होगी बर्दाश्त
जिगना। शासन द्वारा चलाई गई किसी भी योजनाओं में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थलीय निरीक्षण के दौरान यदि कमियां पाई जाती हैं तो सीधे तौर पर सचिव व ग्राम प्रधान दोषी माने जाएंगे। योजनाएं बनाते समय ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी उपलब्ध कराएं। उक्त बातें जिला विकास अधिकारी एवं प्रभारी बीडीओ छानबे अजितेंद्र नारायण मिश्र ने बुधवार को ब्लाक सभागार में ग्राम पंचायत विकास योजना जीपीडीपी जीपी डी पी वर्ष 2019--2020 की तैयारी बैठक में आयोजित प्रशिक्षण में कहीं।
विज्ञापन

प्रभारी बीडीओ ने कहा कि पीएम आवास व शौचालय केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त न की जाएगी। किन्हीं कारण से अधूरे ऐसे कार्य शीघ्र ही पूरा किए जाएं।मुख्यमंत्री समग्र गांवों को गंभीरता से लेते प्रभारी बीडीओ ने संबधित ग्राम प्रधानों और सचिवों को सचेष्ट किया। उन्होंने ऐसे गांवों में सीसी रोड प्रमुखता के साथ बनवाए जाने के निर्देश दिए। एडीओ पंचायत विनोद कुमार गौड़ ने स्कूलों मे कोटा स्टोन लगवाने, बालक व बालिका के अलग अलग शौचालय बनवाने के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी शौचालय की मुकम्म्ल ब्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने शौचालय के लिए छूटे पात्र परिवारों की एमआइएस कराने व गलत नाम को ठीक कराने के सख्त निर्देश दिए। प्रशिक्षण के दौरान समस्त ग्राम प्रधान संबंधित सचिव, रोजगार सेवक व सफाईकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed