Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   स्वामी अड़गड़ानन्द आश्रम की ओर उमड़ा भक्तो का जन सैलाब

स्वामी अड़गड़ानन्द आश्रम की ओर उमड़ा भक्तो का जन सैलाब

Sat, 28 Jul 2018 12:31 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
स्वामी अड़गड़ानन्द आश्रम की ओर उमड़ा भक्तो का जन सैलाब
वेद विज्ञान विद्यापीठम में गुरुपूजन करते विद्यार्थी
मिर्जापुर। गुरु पूर्णिमा पर सक्तेशगढ़ स्थित स्वामी अड़गड़ानंद और विंध्याचल स्थित देवरहा हंस बाबा समेत अन्य संतों के आश्रमों में शुक्रवार को पहुंचे बड़ी संख्या में भक्तों ने गुरू पूजन कर आशीर्वाद लिया। आश्रमों में भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा लोगों ने अपने कुल गुरु के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

चुनार: गुरु पूर्णिमा पर सक्तेशगढ़ स्थित स्वामी अड़गड़ानंद आश्रम में बड़ी संख्या में भक्तों ने उनका दर्शन कर आशीर्वाद लिया। आश्रम के बाहर भक्तों की लंबी कतार लगी थी। आश्रम की ओर जाने वाली दोनों तरफ की सड़कें भक्तों से पटी रहीं। इस दौरान स्वामी अडगडानंद महाराज ने प्रवचन सुनाया। कौड़ीराम गोरखपुर के संत वीरदविज्ञा नंदजी, बाला जी आश्रम राजस्थान के गुरुचरणानंद, चिंतनमया नंद जी फरीदाबाद दिल्ली, अकेला बाबा हरदा दिल्ली, गुलाब बाबा महाराष्ट्र, निर्मल बाबा गुजरात, गिरियानंद महाराज हिमाचल प्रदेश, संतें महाराज इटावा, लाले बाबा, बच्चा महाराज इटावा, तुलसी बाबा, तानसेन बिल्लू बाबा आदि ने भी प्रवचन किया। लाहौर राजस्थान से 40 साधु संतों के साथ पहुंचे गुरु चरणानंद महाराज ने 195 कुंतल हलवा का प्रसाद वितरित कराया गया।
विज्ञापन

विंध्याचल: महर्षि देवरहा हंस बाबा आश्रम में बड़ी संख्या में भत्तों ने गुरु के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। भोर में चार बजे से भक्त महुआरी कला स्थित देवराहा हंस बाबा के आश्रम में पहुंचते लगे। भक्तों देवरहा बाबा के मचान पर गद्दी पर बैठे हुए हंस बाबा के चरण पखारे और पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। गुरु पूणिमा पर गुरु के दर्शन के लिए सामवती (90) वाराणसी से आईं थीं। यहां भी भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कछवां: मझवां ब्लाक के बरैनी, केवटाबीर स्थित परमहंस आश्रम में भक्तों ने गुरु पूजन किया। इस दौरान सर्वानंद जी महाराज नें गुरू और शिष्य संबन्ध के महत्व को बताया। कहा कि मनुष्य जीवन का एक मात्र लक्ष्य परमात्मा से मिलन कर मोक्ष की प्राप्ति है। उन्होंने कहा आत्मा को परमात्मा से मिलाने का माध्यम गुरू है। बजहां गांव में स्वामी देव नायकाचार्य महराज आश्रम में भी भारी संख्या में भक्तों ने महराज जी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
गुरु पूर्णिमा पर स्वामी अडगडानंद महाराज के दर्शन के लिए आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। अपने टीम के साथ शिविर में मौजूद डा. आर.डी. मेमोरियल हास्पिटल चंदौली के चिकित्सकों ने लगभग दो दर्जन से अधिक महिला व पुरुष श्रद्धालुओं का उनके मर्ज के अनुसार इलाज व दवा का वितरण किया।

गुरु पूर्णिमा पर स्वामी अडगडानंद महाराज के दर्शन दौरान आश्रम पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए आवागमन में कोई व्यवधान न हो इसके लिए मौजूद पुलिस के उच्चाधिकारियों ने खुद कमान संभालते हुए सड़क पर उतर पड़े। आश्रम क्षेत्र में यातायात पुलिस होने के बावजूद जौगढ पुल के पास वाहनों की लंबी कतार लग जाने से जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार स्वयं पहुंचकर वाहनों को पास करवाया तब कहीं आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो सका। आश्रम आए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत परेशानी न हो इसके लिए पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद रही। आश्रम परिक्षेत्र में पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार, चुनार कोतवाल कमलेश पाल, इंस्पेक्टर रमाकांत यादव, अहरौरा थाना प्रभारी मनोज ठाकुर, मडिहान विजय शंकर मय दलबल के साथ मुस्तैदी के साथ लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed