{"_id":"5afdc93c4f1c1bd5408b619c","slug":"191526581564-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 घंटे बाद कंतित घाट पर उतराया मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 घंटे बाद कंतित घाट पर उतराया मिला युवक का शव
Updated Fri, 18 May 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
गंगा से शव निकलने के बाद जुटी भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल। दीवान गंगा घाट पर बुधवार की सुबह 11 बजे स्नान के दौरान एक युवक डूब गया था। तीस घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव कंतित घाट से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है।
हरीश सरोज 2 साल निवासी गांव शंभूपुर थाना गोपीगंज अपने मित्रों के साथ मां विंध्यवासिनी माता के दर्शन पूजन करने के लिए बुधवार की सुबह आया था। दर्शन पूजन से पहले हरीश अपने मित्रों के साथ दीवान घाट पर नहाने चला गया। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव की तलाश में जुट गई लेकिन युवक नहीं मिल पाया। गुरुवार की सुबह एक बार फिर डूबे युवक की तलाश शुरू कराई गई। लगभग 30 घंटे बाद विंध्याचल के कंतित घाट पर युवक का शव उतराया हुआ मिला। मृतक के भाई आशीष कुमार पुत्र गुलाब सरोज ने अपने ही गांव के समरजीत बिन्द पुत्र शंकर बिन्द के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप लगाय कि समरजीत मेरे भाई को घर से बुलाकर विंध्याचल ले आया और उसे डूबोकर मार दिया।