फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   एसडीएम सदर के कार्य प्रणाली से भड़के अधिवक्ता, न्यायालय में काटा बवाल

एसडीएम सदर के कार्य प्रणाली से भड़के अधिवक्ता, न्यायालय में काटा बवाल

Sat, 14 Apr 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम सदर के कार्य प्रणाली से भड़के अधिवक्ता, न्यायालय में काटा बवाल
डीएम का घेराव करते अधिवक्ता
मिर्जापुर। उपजिलाधिकारी सदर अरविंद चौहान की कार्यप्रणाली से नाराज अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जानकारी होने पर पहुुंचे नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने अधिवक्ताओं को न्यायालय परिसर से बाहर कराकर एसडीएम कोर्ट को बंद करवा दिया। इसके बाद अधिवक्ता नारेबाजी करते जिलाधिकारी कार्यालय में घुस गए और उनको ज्ञापन देकर एसडीएम सदर की शिकायत की। चेताया कि एसडीएम सदर की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

एसडीएम सदर अरविंद कुमार चौहान के कार्य प्रणाली से क्षुब्ध होकर अधिवक्ता शुक्रवार को उनके न्यायालय पहुंचे और वहां नारेबाजी की। अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के दौरान एसडीएम न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही सिटी मजिस्ट्रेट वहां पहुंचे और एसडीएम सदर के न्यायालय को बंद करवाया। इसके बाद जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे के कार्यालय पहुंचकर उनका घेराव कर लिया। अधिवक्ताओं ने डीएम को पत्रक सौंपकर एसडीएम के कार्य प्रणाली को सुधारने की मांग की। इस दौरान सचिव वंश बहादुर, कृष्ण मोहन तिवारी, विमला शंकर दूबे, रूद्र प्रकाश गिरी, राहुल तिवारी, राजेंद्र यादव आदि सैंकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन कुमार मिश्र ने बताया कि उपजिलाधिकारी सदर अरविंद चौहान की कार्य प्रणाली ठीक नहीं है। वे वकीलों से ठीक तरीके से बात नहीं करतेे हैं। वे न्यायालय में समय से नहीं बैठते हैं। यह मामला काफी दिनों से चला आ रहा था। इसके बारे में अवगत कराया गया था। अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के चलते एसडीएम सदर के न्यायालय के बाहर आरोपियों की जमानत हुई। यहीं नहीं कई लोगों की तो जमानत ही नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed