फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आजादी की अलख जलाने वाले भगत सिंह को किया नमन

आजादी की अलख जलाने वाले भगत सिंह को किया नमन

Sat, 24 Mar 2018 12:03 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
आजादी की अलख जलाने वाले भगत सिंह को किया नमन
शहीद उद्यान में भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करते लोग
मिर्जापुर। शहीद दिवस पर जिले के कई स्थानों पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रमों में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की कुर्बानियां याद की गईं। इस दौरान तीनों शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नारघाट स्थित शहीद उद्यान में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और उनके बलिदान को याद किया।
विज्ञापन

शहीद उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में मंडल प्रभारी संजय चंद ने कहा कि देश की आजादी के लिए भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता। तीनों क्रांतिकारी आज ही के दिन हंसते-हंसते फांसी पर झूल गए थे। अध्यक्षता कर संयोजक अमित श्रीनेत ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने अंग्रेजी हुकूमत के कानों तक भारतीय जनमानस की आवाज पहुंचाई। संचालन जिलाध्यक्ष शुभम कुमार गुप्ता ने किया। इस मौके पर अभिषेक श्रीवास्तव, रीगन जायसवाल, मुकेश गुप्ता, कमलजीत सिंह, अभिनव, मयंक, रोहित मौजूद रहे। पतंजलि योग समिति एवं विंध्य योग सेवा धाम ट्रस्ट की ओर से नारघाट स्थित शहीद उद्यान में शहीद दिवस मनाया गया। इस दौरान योगी भोलानाथ ने कहा कि जब अंग्रेजों के अत्याचारों से त्रस्त हो कर पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ था, तब इस वीर भूमि ने अनेक वीर पैदा किए जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह न करते हुए देश को आजादी दिलाई। इस अवसर पर राजेन्द्र गोयनका, प्रवीण आर्य, नितिन अवस्थी, रेखा अंलकृता, हंसराज, उमाकांत, अभिषेक तिवारी, ध्यानचंद्र नागर मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजगढ़: नदिहार स्थिति सरदार भगत सिंह कन्या विद्यालय में भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया गया। इस दौरान भाजपा नेता अखिलेश्वर सिंह ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की कुर्बानियों पर प्रकाश डाला गया। बच्चों ने सांस्कृतिक, नाटक प्रस्तुत किया गया। प्रबंधक राम प्रसाद सिंह ने कहा कि हमें इन महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान प्रधानाचार्य गायत्री सिंह, जोखन सिंह, राम कृत सिंह उपस्थित रहे। कैलहट: शहीद भगत सिंह सेवा समिति शिवशंकरी धाम की ओर से अध्यक्ष आशीष चंद्र पटेल के नेतृत्व में शहीदों के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज यात्रा निकाली गई। इसके बाद शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर अमर सपूतों के नाम पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान अरविंद सिंह, रामभजन, मुकेश सिंह, सत्यार्थ सिंह, आनंद सिंह पांडेय, उत्कर्ष सिंह, सुरेंद्र सिंह, दीपक पटेल, सुनील, मोनू, अभय, ध्वनि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट...
बलिदान एवं साहस के बारे में दी जानकारी
मिर्जापुर। एसएन कोटा कोचिंग इंस्टीट्यूट में शहीद दिवस मनाया गया। इस दौरान भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डायरेक्टर राजेश सिंह ने शहीदों के बलिदान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश के लिए मर मिटने की प्रेरणा भगत सिंह से लेनी चाहिए। कहा कि भगत सिंह क्रांतिकारी ही नहीं बल्कि एक अच्छे वक्ता एवं लेखक भी थे। उन्होंने साहित्यिक पत्रिकाओं का संपादन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed