फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   किसान खुशहाल होगा तभी देश होगा खुशहाल: अनुप्रिया

किसान खुशहाल होगा तभी देश होगा खुशहाल: अनुप्रिया

Mon, 25 Dec 2017 12:09 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
किसान खुशहाल होगा तभी देश होगा खुशहाल: अनुप्रिया
मिर्जापुर। पिपराडाड़ स्थित कृषि विभाग में चल रहे विराट किसान मेले के दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया। राज्यमंत्री ने कहा कि किसान खुशहाल होगा तभी देश खुशहाल होगा। केन्द्र की एनडीए सरकार लगातार किसान भाईयों की तरक्की के लिए काम कर रही है आज हम सभी किसान भाईयों को जैविक खेती की तरफ बढ़ना होगा उर्वरकों का संतुलित उपयोग एवं प्राकृतिक कृषि को बढ़ाने की आज की आवश्यकता है
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी को दोगुना करने को ठाना है। देश के प्रधानमंत्री चाहते हैं कि किसानों की कृषि की उत्पादकता बढे़। इसके लिए मृदा परीक्षण मिट्टी की सेहत की जांच आदि की आवश्यकता है। कहा कि आज मिट्टी में कीटनाशक प्रयोग होने के कारण मिट्टी बीमार है, इसलिए मिट्टी की बीमारी की जांच आज की आवश्यक है। जांच के दौरान मृदा जांच परीक्षण से पोषक तत्व की कमी का निदान होने से कृषि पैदावार में बढोत्तरी होगी। उन्होने कहा कि मिट्टी की जाति से मिट्टी में उपस्थित तत्वों की जानकारी उर्वरकों की मात्रा का फसलों के अनुसार निर्धारण उर्वरकों की उचित मात्रा में निर्धारण कर किसान को वित्तीय लाभ पहुचता है। संयुक्त कृषि निदेशक आरके यादव ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी जनता को दी। उप कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय ने स्टॉल पर भ्रमण करके किसानों को स्टॉल के माध्यम से बताया। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मिट्टी का परीक्षण कराए। मिट्टी के परीक्षण से फसल की पैदावार बढ़ेगी। कृषि वैज्ञानिक आरसी तिवारी ने किसानों को उन्नत तरीके से खेती करने और कृषि वैज्ञानिक डा. श्रीराम सिंह ने किसानों को जैविक खाद के प्रयोग करने पर बल दिया। इस दौरान मनोज जायसवाल, रमाशंकर सिंह पटेल, डा. अनिल सिंह पटेल, रमाकांत पटेल, मेघनाथ, ओम प्रकाश उपाध्याय, नितिन विश्वकर्मा, राजन पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed